कोटा

जेडीबी में एबीवीपी ने किया क्लीन स्वीप,संस्कृत कॉलेज में एनएसयूआई का लहराया परचम,विधि में दुर्लभ की लॉटरी

Student union election result 2019 कन्या महाविद्यालय में एबीवीपी का धूम धड़ाका, विधि कॉलेज में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय दुर्लभ चौहान ने जीत हासिल की
2 min read
• •
Aug 28, 2019
जेडीबी में एबीवीपी ने किया क्लीन स्वीप, संस्कृत कॉलेज में एनएसयूआई का लहराया परचम, विधि में दुर्लभ की लॉटरी
जेडीबी में एबीवीपी ने किया क्लीन स्वीप, संस्कृत कॉलेज में एनएसयूआई का लहराया परचम, विधि में दुर्लभ की लॉटरी,जेडीबी में एबीवीपी ने किया क्लीन स्वीप, संस्कृत कॉलेज में एनएसयूआई का लहराया परचम, विधि में दुर्लभ की लॉटरी

कोटा. छात्र राजनीति के सबसे बड़े चुनावी दंगल के नतीजे बुधवार को आ गए कोटा के 9 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की मतगणना के बाद एबीवीपी 5 कॉलेजों में अन्य छात्र संगठनों पर भारी पड़ी। हालांकि निर्दलीयों ने कांटे की टक्कर दी और 2 कॉलेजों में अध्यक्ष पद छीन लिया। कोटा में ज्यादातर कॉलेजों में प्रत्याशी नहीं उतारने वाली एनएसयूआई संस्कृत कॉलेज में आखिर अपना खाता खोल ही लिया।

संस्कृत कॉलेज से एनएसयूआई ने खाता खोलते हुए पूरा पैनल पर जीत हासिल की , अध्यक्ष पद पर शुभम सिंह ने जीत दर्ज की । राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद विनय राज सिंह ने बाजी मारते हुए एबीवीपी के नीरज नागर को मात दी। नर्सिंग कॉलेज से अध्यक्ष राहुल सिंह 48 वोट से जीते ।

जेडीबी में क्लीन स्वीप
इधर जेडीबी के तीनों संकाय में विद्यार्थी परिषद का परचम लहराया है। कॉमर्स से एबीवीपी की प्राची शर्मा ने जीत हासिल की। निर्दलीय सोनाली गोस्वामी को मात दी । रंजना जांगिड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी चेतना शर्मा को 401 मतों से हरा दिया। वहीं कला महाविद्यालय से प्रेरणा जायसवाल ने एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशि राशि हाड़ा को 201 मतों के अंतर से हराकर बंपर जीत हासिल की ।

एबीवीपी के रोहित जीते
राजकीय कला महाविद्यालय से भी एबीवीपी के लिए अच्छी खबर आई। विद्यार्थी परिषद ने जीत हासिल की। रोहित की जीत के बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

सँस्कृत कॉलेज से एनएसयूआई ने खाता खोलते हुए पूरा पैनल पर जीत हासिल की , अध्यक्ष पद पर शुभम सिंह ने जीत हासिल की । राजकीय विज्ञान महाविद्यालय में अध्यक्ष पद विनय राज सिंह ने बाजी मारते हुए एबीवीपी के नीरज नागर को मात दी।

नर्सिंग कॉलेज से अध्यक्ष राहुल सिंह 48 वोट से जीते । वहीं JDB कला महाविधालय से प्रेरणा जायसवाल ने 270 मतों से राशी हाड़ा को हराकर विजेता घोषित हुई। जेडीबी कॉमर्स में एबीवीपी की प्राची शर्मा ने जीत हासिल की। निर्दलीय सोनाली गोस्वामी को मात दी । नर्सिंग कॉलेज से अध्यक्ष राहुल सिंह 48 वोट से जीते ।

विधि कॉलेज में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय दुर्लभ चौहान ने जीत हासिल की। दोनों प्रत्याशी को बराबर बराबर मत मिले। लॉटरी से दुर्लभ चौहान को विजय घोषित किया। दोनों प्रत्याशी को बराबर बराबर 56- 56 मत मिले । उधर मेडिकल कॉलेज से अध्यक्ष पद पर सुशील कुड़ी ने बाजी मारी । हर्षवर्धन तिवारी को 51 वोट से दी मात ।

छात्र संघ चुनाव परिणाम जैसे ही सामने आये समर्थको में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी समर्थक ढोल की थाप पर झूमते नजर आये वही जीते प्रत्याशियों को नियमो के तहत पुलिस कस्टडी में घर छोड़ा गया लेकिन समर्थक अपनी ख़ुशी का इजहार करने में पीछे नहीं हटे इस बीच पुलिस और समर्थको में नोक झोंक भी हुई समर्थक रैली के रूप में जीत का जश्न मानते नजर आये। उधर कॉमर्स कॉलेज में चल रही मतगणना के दौरान कॉमर्स कॉलेज से तलवंडी मार्ग को वन वे रखा गया इसके चलते यहां जाम की स्थिति बनी।

यह रही स्थिति

राजकीय कला रोहित कुमार एबीवीपी
राजकीय विज्ञान विनय राज संयुक्त मोर्चा
राजकीय वाणिज्य पुलकित गहलोत एबीवीपी
जेडीबी कला पे्ररणा जायसवाल एबीवीपी
जेडीबी विज्ञान रंजना जांगिड़ एबीवीपी
जेडीबी वाणिज्य प्राची शर्मा एबीवीपी
संस्कृत कॉलेज शुभम सिंह एनएसयूआई
विधि कॉलेज दुर्लभ चौहान निर्दलीय
कृषि महाविद्यालय मोीहक नाहर -
मेडिकल कॉ़लेज सुशील कुड़ी -
नर्सिंग कॉलेज राहुल सिंह

Updated on:
28 Aug 2019 04:33 pm
Published on:
28 Aug 2019 01:53 pm