कोटा

छात्रसंघ चुनाव: मतदान वाली रात को सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी फोटो डालकर छवि ख़राब करने के आरोप,जांच में जुटी पुलिस

छात्रसंघ चुनाव परिणाम को लेकर विवाद, छात्रनेता की फर्जी फोटो सोश्यल मीडिया पर डालने का मामला दर्ज  
less than 1 minute read
• •
Aug 30, 2019
Feature image

कोटा. नयापुरा पुलिस ने एक युवक की रिपोर्ट पर सोश्यल मीडियापर फोटो एडिट करके छवि खराब कर छात्रसंघ चुनाव में हराने के मामले में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसवाली के उदयपुरिया गांव निवासी पवन चौधरी ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई अमित चौधरी राजकीय कला महाविद्यालय कोटा सेछात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में खड़ा हुआ। 2 दिन पहले रोहित चौधरी, कंवर सिंह, योगेश दाधीच, रवि गुर्जर, प्रिंयक व शाहरुख खान व अन्य आए तथा उसे चुनाव में खड़ा रहने पर आपत्तिजनक फोटो डालने के लिए धमकाया। अमित ने इसकी जानकारी 26 अगस्त को नयापुरा सीआई को दी। इसके बावजूद 26 अगस्त को रात करीब 11 बजे बाद उन लोगों ने फेसबुकपर फर्जी आईडी बनाकर उसकी फर्जी फोटोवायरलकर दी। जिससे उसकी छवि खराब होने से वह चुनाव हार गया।

पुलिस ने 27 अगस्त प्रकरण धारा 292, 506 और आईटी एक्ट की धारा 67 में दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही हैं।

संजय रॉयल, सीआई, नयापुरा

कॉलेज में छात्र से मारपीट, थाने पहुंचा मामला

कोटा. राजकीय महाविद्यालय में कुछ युवकों ने एक युवक के साथ गुरुवार को मारपीट कर दी। नवीन सिंह ने पुलिसमें दी शिकायत में बताया कि गुरुवार को वह कॉलेज पढऩे आया था। कॉलेज परिसर में वह दोस्तों के साथ जा रहा था। इसी दौरान एक कार से 4-5 लड़के उतरे और मुझसे मारपीट कर दी। साथियों ने बीच-बचाव किया। जाते हुए वह कहकर गए कि तुम्हारे अध्यक्ष की भी टांगे तोड़ेंगे। इधर सीआई संजय रॉयल का कहना है कि नवीन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर रहे थे। इसी दौदान परिजनों ने कार्रवाई न चाहने की बात कहकर शिकायत वापस ले ली।

Updated on:
30 Aug 2019 10:27 am
Published on:
30 Aug 2019 08:07 am