कोटा

छात्रसंघ चुनावः कोटा विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में शुरू हुई वोटिंग, मौसम भी रहा मेहरबान

कोटा विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में मतदान शुरू हो गया। कोटा में 17500 मतदाता 73 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2017, 9:37 AM IST
Students Union Election, Kota University, Kota Government college,  JDB college Kota, Kota Government Low college, Kota Government Arts college, Kota police, Sp Anshuman Bhomiya, ABVP, NSUI, छात्र संघ चुनाव, राजस्थान चुनाव, राजनीति की पाठशाला, चुनावी दंगल, एबीवीपी, एनएसयूआई, कोटा विश्वविद्यालय, लिंगदोह कमेटी
छात्रसंघ चुनाव कोटा

कोटा विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कोटा के राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। सुबह आठ बजे से ही कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्रों पर छात्रों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। कई दिनों की गर्मी के बाद छाए बादलों से मौसम सुहाना हो गया। जिसके चलते बूथ पर छात्र मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई।

कोटा विवि सहित 8 राजकीय महाविद्यालयो में वोट डालने के लिए 46 बूथ बनाए गए है, जहां सुबह से ही स्टूडेंट्स मतदाता पहुंचने लगे है। कॉलेजों के बाहर सुबह से गहमागहमी शुरू हो गई थी। कोटा विश्वविद्यालय, गवर्नमेंट आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स कॉलेज, जेडीबी गर्ल्स के कॉमर्स व आर्ट्स कॉलेज और संस्कृत महाविद्यालय के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थी। इन कॉलेजों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव के पदों पर 73 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें सबसे ज्यादा अध्यक्ष पद पर 26 प्रत्याशी हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 17500 मतदाता करेंगे।

दोपहर एक बजे तक होगा मतदान

कोटा विश्वविद्यालय, विधि महाविद्यालय और संस्कृत कॉलेज में केवल अध्यक्ष पद के लिए ही मतदान हो रहा है। बकि जेडीबी आर्टस व कॉमर्स, राजकीय विज्ञान महाविद्यालय, राजकीय कला महाविद्यालय और कॉमर्स कॉलेजों में छात्रसंघ के चारों पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह आठ बजे शुरू हुई वोटिंग दोपहर एक बजे खत्म हो जाएगी।

कड़े सुरक्षा बंदोबस्त

चुनाव प्रचार के दौरान कॉमर्स कॉलेज में हुई मारपीट के बाद पुलिस खासी सतर्क हो गई है। कोटा विश्वविद्यालय और सभी राजकीय महाविद्यालयों में सुरक्षा के खासे बंदोबस्त किए गए हैं। परिसर के बाहर पुलिस जाप्ता तैनात है, ताकि मतदान करने के बाद छात्र उपद्रव ना कर सकें। वहीं प्रत्याशियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

Updated on:
28 Aug 2017, 9:37 AM IST
Published on: