कोटा

छात्रसंघ चुनाव – चस्पा हुई मतदाता सूची, उड़ती रही सिफारिशों की धज्जियां

कोटा में छात्रसंघ चुनाव और मतदान तिथि की घोषणा के साथ सोमवार को विश्वविद्यालय और सभी कॉलेजों में मतदाता सूची जारी हो गई।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2017, 8:29 PM IST
Student Union elections: Voting date and Voter List Released
कोटा में छात्रसंघ चुनाव और मतदान तिथि की घोषणा के साथ सोमवार को विश्वविद्यालय और सभी कॉलेजों में मतदाता सूची जारी हो गई।

कोटा.
छात्रसंघ चुनाव और मतदान तिथि की घोषणा के साथ सोमवार को विश्वविद्यालय और सभी कॉलेजों में मतदाता सूची जारी हो गई। मंगलवार को आपत्ति निस्तारण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित होगी। इसके साथ ही छात्रसंघ चुनावों की हलचल तेज हो गई।

सोमवार को शुरुआती दौर में ही लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें हवा में उड़ती नजर आई। प्रत्याशी और उनके समर्थक कैंपस में ढोल बजाकर रैलियां निकालते रहे। एक की रैली को देख दूसरे उम्मीदरवार भी सामने आ गए। पूरे कैंपस में पर्चे और प्रत्याशियों के नाम लिखे कार्ड बिखरे दिखे। पोस्टर और बैनर लगी गाडि़यां कैंपस में घूमती रही।

निर्दलीय व अन्य मोर्चों से चुनाव लडऩे वाले संभावित उम्मीदवार और उनके समर्थक भी दिनभर कॉलेजों में जमे रहे। इधर, सुबह एबीवीपी ने राजकीय कला व विज्ञान महाविद्यालयों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। शाम को एनएसयूआई ने भी तीन प्रत्याशियों की संक्षिप्त सूची जारी की। दूसरी तरफ अन्य मोर्चों के प्रत्याशियों की घोषणा का सिलसिला अब शुरू हो गया है।

Read More:


एेसे कैंपस में बिखरी सिफारिशें

-बजे ढोल, रैलियां निकली।
-पर्चे और प्रत्याशियों के नाम लिखे कार्ड बिखरे दिखे।

-पोस्टर और बैनर लगी गाडि़यां घुसी।

- आमने-सामने हुए प्रत्याशी-समर्थक


कल आपत्ति और बुधवार से नामांकन

( कोटा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार संदीप सिंह चौहान ने बताया)

-01 बजे तक मंगलवार को मतदाता सूचि पर आपत्ति स्वीकार।

-05 बजे शाम को अंतिम सूची का प्रकाशन।

23 अगस्त से नामांकन शुरू।

-24 अगस्त को नाम वापसी

-28 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव होगा।

-01 बजे तक मतदान के बाद सील होंगी पेटियां।

-04 सितंबर को चुनाव परिणाम।

Read More:

एबीवीपी: आर्ट्स में योगेश और साइंस में लाखन अध्यक्ष पद प्रत्याशी

छात्रसंघ चुनावों में राजकीय कला महाविद्यालय से योगेश दाधीच व विज्ञान से लाखन सिंह मीणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी होंगे। संगठन ने विज्ञान महाविद्यालय के पैनल में उपाध्यक्ष पद के लिए मोरध्वज मीणा, महासचिव पर अंकित नागर और संयुक्त सचिव पद के लिए हेमंत प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया है।

एबीवीपी के विभाग संयोजक अभिलाष शर्मा ने बताया कि कला महाविद्यालय के पैनल के लिए दावेदार ज्यादा होने से नाम तय नहीं हो पाए हैं। विश्वविद्यालय में तीन दावेदार हैं। जल्द सभी जगह प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान एबीवीपी के महानगर उपाध्यक्ष रामावतार, महानगर सहमंत्री करण, हिमालय सिंह उपस्थित रहे।

Read More:

छात्राओं ने किया मतगणना तिथि बदलने का विरोध
जेडीबी गल्र्स कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर छात्रसंघ चुनाव मतगणना तिथि बदलने पर विरोध जताया। छात्राएं सोमवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंची और शिक्षा मंत्री के नाम का ज्ञापन कलक्टर को दिया। इस दौरान छात्राएं नारेबाजी करती रही।

छात्राओं का कहना है कि चुनाव और परिणाम घोषित होने के बीच के सात दिन का अंतर होने से मतगणना में संदेह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कॉलेज में भी माहौल खराब होने की संभावना रहेगी। ऐसे में चुनाव के दिन ही मतगणना भी हो जाए।

Published on: