कोटा

पहली हाफ मैराथन का हिस्सा बनने को उत्सुक हैं विद्यार्थी

कोटा शहर की पहली हार्टवाइज हाफ मैराथन वॉक ओ रन 2018 का आयोजन 25 फरवरी को होगा। इसमें दौडऩे के लिए सीबीएसई के विद्यार्थी उत्सुक हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2017, 6:01 PM IST
Kota
कोटा शहर की पहली हार्टवाइज हाफ मैराथन वॉक ओ रन 2018 का आयोजन 25 फरवरी को होगा। इसमें दौडऩे के लिए सीबीएसई के विद्यार्थी उत्सुक हैं।

कोटा . हार्टवाइज गु्रप की पहल पर आयोजित की जा रही कोटा शहर की पहली हार्टवाइज हाफ मैराथन वॉक-ओ-रन-2018 के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है।
विभिन्न संस्थाएं और सहयोगी आगे आकर आयोजन का हिस्सा बनने में उत्साह दिखा रहे हैं। यह उत्साह शुक्रवार को भी दिखा, जब शहर के सीबीएसई विद्यालयों ने वॉक-ओ-रन में हजारों बच्चों के साथ हिस्सा लेने के लिए समर्थन की घोषणा की। सहोदय सीबीएससी स्कूल्स के संस्थाप्रधानों एवं हार्टवाइज टीम के सदस्यों की बैठक श्रीनाथपुरम् में हुई। सहोदय के अध्यक्ष प्रदीप सिंह गौड़ ने बैठक में वॉक-ओ-रन के बारे में बताते हुए सभी विद्यालयों से समर्थन की बात कही। इसके बाद हार्टवाइज के संयोजक डॉ.साकेत गोयल ने प्रजेन्टेशन के जरिए पिछले वर्षों में हार्टवाईज द्वारा किए गए आयोजन और 'वॉक-ओ-रन 2018Ó के तहत आयोजित की जा रही हाफ मैराथन के बारे में बताया। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में बदलाव और बेहतर पोषण की भी जानकारी यहां दी।
डॉ. गोयल ने बताया कि वॉक-ओ-रन के तहत हार्टवाइज द्वारा इस वर्ष मैराथन ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा जोनल स्कूल हेल्थ क्विज का आयोजन किया जाएगा। दो राउण्ड में होने वाले इस क्विज में लिखित परीक्षा होगी। प्रतिभागी 50 स्कूलों में हर स्कूल के 4-4 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जोनल स्तर पर श्रेष्ठ छह विद्यार्थियों को मैराथन के समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा। हार्टवाइज स्कूल कॉर्डिनेटर डॉ. सुरभि गोयल, निखिल जैन व रजत अजमेरा ने बताया कि विद्यालयों के विद्यार्थी 6 किमी की वॉक में शामिल होंगे। इसके अलावा 10 व 21 किलोमीटर की रेस में भी विद्यार्थी शामिल होंगे।
हार्टवाइज 'वॉक ओ रन 2018Ó आगामी 25 फरवरी को आयोजित की जा रही है। कोटा में पहली बार हाफ मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। इसके साथ ही 10 किलोमीटर की दौड़ और 6 किलोमीटर की वॉक भी होगी। इस दौड़ में देशभर के मैराथन धावक भी शामिल होंगे।

Updated on:
16 Dec 2017, 6:01 PM IST
Published on: