कोटा

राजस्थान में पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक, बिना वीजा पासपोर्ट के काठमांडू के रास्ते आया भारत

सुल्तानपुर कस्बे में एक पाकिस्तानी नागरिक मिला है। सीआईडी इंटेजीजेन्स की टीम उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए शाम को जयपुर ले गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2017, 8:32 AM IST
arrest

सुल्तानपुर (कोटा)। जिले के सुल्तानपुर कस्बे में शुक्रवार को एक पाकिस्तानी नागरिक मिला है। सीआईडी इंटेजीजेन्स की टीम उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए शाम को जयपुर ले गई। थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया।

सीआईडी इंटेलीजेंस के एएसपी गौतम भास्कर ने बताया कि उसने अपना नाम मोहम्मद हनीफ बताया है। वह खालिक हुसैन के मकान में रह रहा था। पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि होने पर देर शाम सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद शरीफ ने सुल्तानपुर थाने में मोहम्मद हनीफ और खालिक हुसैन के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया।

6 को पहुंचा था इटावा
एएसपी भास्कर ने बताया कि हनीफ पुत्र फतेह मोहम्मद (50) गत 6 नवम्बर से सुल्तानपुर के हाड़ा मार्केट में बिना किसी दस्तावेज, वीजा के खालिक पुत्र अब्दुल हकीम (38) के घर ठहरा हुआ था।

काठमांडू के रास्ते आया, अजमेर ठहरा
एएसपी ने बताया कि मोहम्मद हनीफ पाकिस्तान से काठमांडू के रास्ते भारत आया। वहां से दिल्ली होते हुए अजमेर आया और एक दिन होटल में ठहरा। इसके बाद कोटा होते हुए 6 नवम्बर को सुल्तानपुर पहुंचा था।

Updated on:
11 Nov 2017, 8:32 AM IST
Published on: