
कोटा . स्वर्ण रजत सर्राफा मार्केट के एक सर्राफा व्यवसायी द्वारा समिति अध्यक्ष के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराने से अन्य सर्राफा व्यवसायी अध्यक्ष के समर्थन में उतर आए। उन्होंने सोमवार सुबह से ही बाजार बंद रखा। इक्की-दुक्की दुकानें ही खुली। शादी विवाह का सीजन होने से बाजार आए ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा।
Read More: JEE Advanced 2018: इस बार आईआईटी पर मद्रास का कब्जा!
सर्राफा बाजार बंद कर प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मय जाप्ते के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समिति अध्यक्ष रमेश सोनी व अन्य पदाधिकारियों से बाजार खोलने को कहा। पुलिस ने चैनल गेट तो खुलवा दिए, लेकिन व्यवसायियों ने दुकानें नहीं खोली।
माहौल बिगाडऩा चाहते हैं गुंजल
संस्था अध्यक्ष रमेश सोनी ने आरोप लगाया कि कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल बाजार का माहौल बिगाडऩा चाहते हैं। सोमवार को सर्राफा व्यवसायियों ने बाजार बंद रखा। इसके बाद कोटा उत्तर विधायक के इशारे पर पुलिस भारी लवाजमे के साथ बाजार खुलवाने पहुंची। इससे पूर्व भी विधायक ने यूआइटी पर दबाव बनाकर मार्केट में बना शौचालय तुड़वाया था।
Read More: कोटा में फांसी के फंदे पर झूला कोचिंग छात्र, 5 घंटे कमरे में लटकती रही लाश
अध्यक्ष सोनी, उपाध्यक्ष अनिकेत जैन, मंत्री महेश शर्मा ने बताया कि संस्था के पूर्व पदाधिकारी आत्मदीप आर्य ने इस बार भी उपध्यक्ष का चुनाव लड़ा था, इसमें वह हार गया था। तब से ही आत्मदीप अन्य पदाधिकारियों से नाखुश है। आए दिन विवाद व अशांति करता है। इस मामले में संस्था ने रामपुरा कोतवाली में उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा रखी है। इसके बाद आत्मदीप ने भी अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इससे सभी सर्राफा व्यवसायियों में रोष है। सोनी से बताया कि संस्था में झगड़ा करने वाले व्यवसायी आत्मदीप, आकाश, सुधीर आर्य की आजीवन सदस्यता समाप्त की जा चुकी है।