कोटा

OMG: कोटा के 800 बीघा खेतों में लगी भीषण आग, हवा से तेज दौड़ी लपटें, पेट्रोप पम्प तक पहुंची आंच

कोटा जिले के सुल्तानपुर कस्बे में मंगलवार दोपहर को 800 बीघा खेतों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें आसपास की बस्तियों व पेट्रोल पम्प तक पहुंच गई।
2 min read
• •
May 08, 2019
destroyed-vegetables-and-crops-when-mercury-reaches-the-freezing-point
destroyed-vegetables-and-crops-when-mercury-reaches-the-freezing-point

सुल्तानपुर. सुल्तानपुर के पास मंगलवार को नौलाइयों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र की करीब आठ सौ बीघा खेतों की नौलाइयों को जलाकर खाक कर दिया। आग बढ़ती हुई बस्ती तक आ पहुंची। इससे अफरा-तफरी मच गई। कस्बे के युवाओं व दमकलकर्मियों के सहयोग से करीब साढे 3 घंटे में आग पर काबू पाया जा सैकडों दर्जनों पेड़ भी झुलसगए। गनीमत यह रही कि आग पास ही स्थित 2 पेट्रोल पम्प व गाडिय़ा लुहारों की बस्ती तक नहीं पहुंची अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस बीच दीगोद उपखंड कार्यालय ने एडवाइजरी जारी कर सुल्तानपुर विकास अधिकारी, तहसीलदार व सभी 4 थानाप्रभारियों को सम्बन्धित पटवारियों व ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से किसानों को नौलाइयां नहीं जलाने को पाबंद करने व नहीं मानने पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


यू बढ़ती गई आग
जानकारी के अनुसार किसी ने जालिमपुरा में नौलाइयों में आग लगा दी। आग तेज हवा के साथ कस्बे के दोनों पेट्रोल पम्पों के चारों ओर फैल गई। सूचना पर कार्यवाहक तहसीलदार सत्यनारायण गुप्ता मौके पर पहुंचे और तुरंत सुल्तानपुर से दमकल बुलवाई। धुएं से सड़क मार्ग पर यातायात ठहर सा गया। इसके बाद तुरंत ही गड़ेपान से दूसरी दमकल बुलवाई गई। इसी बीच आग सड़क किनारे गाडिय़ा लुहारों की बस्ती तक जा पहुंची। दमकलकर्मियों व लोगों ने मशक्कत कर आग को रोका।

पानी हुआ खत्म, बिजली बंद
सुल्तानपुर निवासी दिनेश जांगिड़ व शुभम मितल ने बताया कि सुबह 10 बजे आग लगने पर तत्काल प्रशासन व पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। बिजली बंद होने के कारण पानी के लिए मोटर भी नहीं चला सके। दोपहर 12 बजे 2 दमकल आई तो उनमें भी पानी खत्म हो गया। इसके बाद दीगोद एसडीएम की दखल पर बिजली आपूर्ति शुरू होने पर दमकलों में पानी भर कर साढ़े तीन घंटे के प्रयास से आग बुझाई।

यहां भी नौलाइयों में आग
इसी तरह बगतरी व नयागांव में भी नौलाइयों में आग लग गई। सूचना पर सुल्तानपुर से अग्निशमन सेवा प्रभारी जगदीश सिंह के नेतृत्व में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर एक घंटे में काबू पाया। आग से 200 बीघा के खेतों का चारा जल गया।


डेढ़ माह में 62 घटनाएं
क्षेत्र में करीब डेढ़ माह में कुल 62 आगजनी के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। सैकड़ों बीघा का चारा स्वाह हो गया। सोमवार को तो एक किसान का घर उसकी कमाई पूंजी सब जल गया, लेकिन मंगलवार तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Published on:
08 May 2019 02:03 am