
नमाना. स्टेट हाइवे 29 बी पर नमाना पेट्रोल पंप से लेकर नायरा पेट्रोल पंप तक सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले पहले नाले का निर्माण शुरू कर दिया है, जिससे बरसात व घरों का पानी सड़क पर नहीं आ सके, वहीं सड़क खराब नहीं हो इसी के चलते पहले नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाले निर्माण 20 प्रतिशत पूरा हो चुका है। ठेकेदार के कर्मचारियों ने बताया कि पेट्रोल पंप से लेकर 3 किलोमीटर तक सीसी रोड निर्माण कार्य होना है, जिसके चलते दोनों साइडों पर नाला निर्माण भी करना है। पहले सीसी सड़क का निर्माण शुरू कर रहे थे, लेकिन बरसात के पानी वह घरों से निकलने वाला पानी रोड पर जमा होने की वजह से सड़क निर्माण कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते अब दोनों साइडों पर नाले का निर्माण शुरू किया गया है। नाला बनते ही सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को राहत महसूस होगी।