13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डांगावास प्रकरण में न्याय की मांग

कोटा

image

Newsdesk

Aug 13, 2026

Rajasthan

-40 आरोपी बरी, छह लोगों की हत्या किसने की, पीडि़त परिवार को मिले सुरक्षा और मुआवजा

बारां. जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की जिलाध्यक्ष शिमला बैरवा के नेतृत्व में डांगावास प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में राज्य सरकार और सीबीआई से मामले की समीक्षा कर उच्च न्यायालय में अपील प्रस्तुत करने की मांग की गई।



ज्ञापन में बताया कि नागौर के डांगावास गांव में 14 मई 2015 को दलित समाज के छह लोगों की हत्या हुई थी। सीबीआई जांच के बाद करीब 11 वर्ष की न्यायिक प्रक्रिया के पश्चात मेड़ता सिटी एससी-एसटी विशिष्ट न्यायालय ने सभी 40 आरोपियों को बरी कर दिया। विभाग ने फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सभी आरोपी बरी हो गए तो छह लोगों की हत्या किसने की।



ज्ञापन में पीडि़त परिवार को पूर्ण सुरक्षा, उचित मुआवजा तथा उच्च न्यायालय में सक्षम अपील की मांग की गई। इस दौरान सत्यनारायण भूमलिया, धर्मराज मेहरा, रामेश्वर बैरवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।