12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुक्ति धाम जाने के रास्ते में कीचड़

कोटा

image

Newsdesk

Aug 12, 2026

Rajasthan

प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
सांवतगढ़. ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के हरमाली का खेड़ा गांव में मुक्ति धाम तक जाने वाला रास्ता बदहाल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद रास्ते पर कीचड़ जमा होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
राजेश कुमार बैरवा, कालूलाल बैरवा और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को गांव में एक महिला की मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार के लिए शवयात्रा इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर मुक्ति धाम पहुंची। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में विधायक कोष से रास्ते पर ग्रेवल डलवाया गया था, लेकिन ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते पूरा रास्ता ग्रेवल से कवर नहीं हो पाया। इसके चलते बारिश में अधूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत 3 अगस्त को आयोजित ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर में भी की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुक्ति धाम तक जाने वाले रास्ते को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है।

जब यह कार्य चल रहा था जब ग्रामीणों ने मुझे अवगत नहीं करवाया, अब अगर ग्रामीण शिकायत कर रहे हैं तो मामलेे जांच करवाई जाएगी। अगर कार्य में कमी पाई जाती है तो ठेकेदार को पेमेंट नहीं किया जाएगा।
राम सिंह मीणा, प्रशासक, ग्राम पंचायत सांवतगढ़।