12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खटकड़ क्षेत्र के 24 विद्यालयों में विज्ञान-वाणिज्य संकाय नहीं

कोटा

image

Newsdesk

Aug 12, 2026

Rajasthan

विद्यार्थी कला संकाय पढ़ने को मजबूर
खटकड़ . कस्बे सहित क्षेत्र के दो दर्जन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में साइंस व कॉमर्स संकाय नहीं होने से दर्जनों गांवों के सैकड़ों विद्यार्थी कला संकाय पढ़ने को मजबूर है, जिससे ग्रामीण विद्यार्थी साइंस व कॉमर्स संकाय पढ़ने से वंचित है। संकाय के अभाव में चाहते हुए भी वे साइंस मैथ्स, बायोलॉजी, कृषि विज्ञान और कॉमर्स जैसे विषय पढ़ने से वंचित है, जिससे इस क्षेत्र में ग्रामीण विद्यार्थी पिछड़े हुए है। इन विषयों को पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को दूर शहरों में रहकर पढ़ना पड़ता है। कई गरीब छात्रों को मजबूरी में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कला संकाय ही पढ़ना पड़ता है। खटकड़ सहित अजेता, रिहाना, ख्यावदा,रायथल, बंबोरी,भैरूपुरा ओझा, नयागांव झरबालापुरा, रजवास,ओंकारपुरा,मायजा,येबरा, फोलाई, गेंडोली, पिपल्या आदि गांवों के विद्यालयों में मात्र कला संकाय ही संचालित है, जिनमें क्षेत्र के दर्जनों गांवों के विद्यार्थी कला संकाय पढ़ रहे है।
मॉडल विद्यालय की आवश्यकता -
ग्रामीण प्रेमशंकर चक्रपाल, गजानंद मेहर, दिनेश शर्मा, मनोज जैन आदि ने बताया कि कस्बे की भौगोलिक स्थिति,रोड कनेक्टिविटी और कस्बे से क्षेत्र के गांवों का संपर्क को देखते हुए कस्बे में सभी संकायों के साथ मॉडल विद्यालय की सख्त आवश्यकता है। कस्बे के विद्यालय में लगभग 750 छात्र व 600 छात्राएं अध्ययनरत है। कस्बे में सभी संकायों के साथ मॉडल विद्यालय खुलने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों विद्यार्थी को इसका लाभ मिलेगा। इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रशासक भवानीशंकर मीणा ने बताया कि वह विद्यार्थियों की इस समस्या को लेकर पूर्व में भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा गया था।