12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांवड़ यात्रा में हर हर महादेव के लगे जयकारे

कोटा

image

Newsdesk

Aug 12, 2026

Rajasthan

हिण्डोली. कस्बे में युवाओं द्वारा अकलोड से हुंडेशवर महादेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकाली गई।
सुबह महादेव मंदिर से डीजी के साथ कांवड़ यात्रा शुरू की जो कस्बे के विभिन्न मोहल्लों शिवराज नगर, बसस्टैंड ,माली मोहल्ला होते हुए हुंडेश्वर महादेव मंदिर पर विसर्जित हुई।
कांवड़ यात्रा में युवाओं द्वारा बोल बम हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए एवं डीजे पर नाचते गाते हुए महादेव मंदिर पहुंचे।जहां पर कांवड़ यात्रा में जल लाया गया था उसके द्वारा महादेव का अभिषेक किया गया।कांवड़ यात्रा में हिण्डोली तथा अकलोड के आसपास के अनेक युवा एवं महिलाएं मौजूद रही।
इस दौरान कुछ युवाओं द्वारा 51 लीटर पानी की भी कांवड़ लेकर चल रहे थे। कांवड़ यात्रा का लोगों एवं समाजसेवियों द्वारा कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।इसके अलावा कस्बे के देवराज नगर में भोलेनाथ के मंदिर पर सहस्त्र घट रुद्राभिषेक किया गया। कस्बे के शिव कॉलोनी में स्थित महादेव के भी कॉलोनी वासियों द्वारा महादेव का श्रृंगार किया गया एवं अभिषेक करके बारिश की कामना की गई।