13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खबर पेंडिंग में रख लें…….. ढीमराना में सड़क बदहाल, रोज फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण

कोटा

image

Newsdesk

Aug 13, 2026

Rajasthan

कस्बाथाना@ कस्बाथाना की ढीमराना बस्ती में प्रीत बाबा के चबूतरे के पास सड़क पर पसरी गंदगी और कीचड़ ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि यहां से पैदल निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। करीब एक से दो फीट तक गंदगी सड़क पर जमा होने से लोगों के पैर उसमें धंस जाते हैं और संतुलन बिगड़ने से आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यह रास्ता जोखिम भरा बना हुआ है। सावन माह में मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और हजारों लोग इसी मार्ग से होकर आवागमन करते हैं। सड़क पर फैली गंदगी के कारण श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले प्रमुख रास्ते की यह स्थिति जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। पंचायत में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है, ऐसे में केवल बजट की कमी बताकर सड़क की बदहाली से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल सड़क पर गिट्टी और जरूरी सामग्री डलवाकर आवागमन लायक बनाया जा सकता है, ताकि सावन के दौरान मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।