कोटा

अंधड़ ने मचाई तबाही, दर्जनों मकान गिरे

बारिश के साथ गिरे ओले, जिलेभर में विद्युत आपूर्ति बाधित डग क्षेत्र के धतूरिया में पेड़ की चपेट में आने से एक गंभीर घायल

3 min read
May 29, 2021
अंधड़ ने मचाई तबाही, दर्जनों मकान गिरे

झालावाड. जिलेभर में शनिवार शाम को आए तूफान ने भारी तबाही मचाई है। अंधड़ के कारण दर्जनों मकान गिर गए हैं। टिन टप्पर उड़ गए हैं। विद्युत खम्भें गिरने से देर रात तक ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। प्रशासन देर रात तक नुकसान की जानकारी लेने में जुटा रहा। पंचायत समिति डग के ग्राम पंचायत धतुरिया में शाम करीब 5 बजे के लगभग अचानक तूफान का कहर उमड़ पड़ा। जिसके चलते कई विशाल पेड़ पौधे धराशाई हो गये कई कच्चे मकानों के चद्दर टीन शेड दूर दूर तक उड़ गए। वहीं तूफ ान की चपेट में आने से चद्दर पर से पत्थर गिरने के कारण एक वृद्ध पुरालाल पिता उदालाल ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गंभीर हुए युवक को उपचार के दौरान ले जाते वक्त पहले गिरे हुए पेड़ों को रास्तों से हटाया गया तब गंभीर को सीएचसी केन्द्र पर पहुंचाया गया। घायल हुए वृद्ध की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उसे झालावाड़ रेफर कर दिया गया। धतुरिया पंचायत के सरपंच सज्जन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अचानक आए आंधी तूफान से काफी नुकसान हुआ है जिसके सर्वे के लिए डग तहसीलदार हल्का पटवारी को सूचित कर दिया गया है। सरपंच सज्जन सिंह ने गंभीर वृद्ध को अपनी गाड़ी से वार्ड पंच की मदद से अस्पताल पहुंचाया। रीछवा. नसीराबाद में शुक्रवार देर रात फार्म हाउस पर तूफान आने से टीनशेड निर्मित पशु आश्रय स्थल धराशायी होकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके सहारे निर्मित ईंट की दीवार भी तेज आंधी व बारिश से गिर गई। तूफान की गति इतनी अधिक थी कि टीनशेड उड़कर करीब एक से डेढ़ किमी की दूरी तक चले गए। फार्म हाउस मालिक बालमुकुंद प्रजापति ने बताया किात को पशु शेड के नीचे 12 भैंस व 8 बछड़े बंधे थे। इसमें 6 भैंस व 4 बछड़े गंभीर घायल हो गए। इनके अलावा अन्य भैंस व उनके बछड़ों के भी चोंटे आई है। टीनशेड के नीचे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश के पानी में 50 कट्टी लहसुन गिला हो गया। नसीराबाद सरपंच सरिता मेहर, जनपद राधा बाई शर्मा एवं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पडअधिकारियों ने निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का मौका-मुआयना किया। कानूनगो जयराज मंडौत ने बताया कि पशु आश्रय स्थल गिरने से हुए नुकसान की रिपार्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। खानपुर. उपखंड क्षै़त्र के ब्र्राहमखेड़ी गांव मे शनिवार को दोपहर बाद आए अंधड़ से मकानों के टीन टप्पर उड़ गए। वहीं एक पक्के मकान की दीवारें ढह गई। ब्राहमखेड़ी गांव निवासी शैलेन्द्र मीणा ने बताया कि तेज अंधड़ से खेत पर बने मकान का टीनशेड उड़ गया। बाद मे मकान की दीवार भी भरभराकर गिर पड़ी। ऐसे मे उनको खासा नुकसान हुआ है। इसके अलावा गांव लायफल मे भी अंधड़ से टीन टप्पर उड़ गए। सरपंच अर्जुन सुमन ने बताया कि रामकुंवार बैरवा, चमलासा गांव मे सत्यनारायण मेहता, रामभरोस सहित लोगों घरों के टीन उड़ गए। भीमसागर/खानपुर. खानपुर क्षेत्र के गांव ब्रह्मखेड़ी में अचानक शनिवार दोपहर बाद आए तेज अंधड़ से मकान के तीन शेड उड़ गए एवं दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीण शैलेन्द्र मीणा ने बताया कि मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं ग्राम पंचायत लायफल क्षेत्र में शनिवार को दोपहर 3 बजे तेज आंधी व हल्की बारिश हुई। सरपंच अर्जुन कुमार सुमन ने बताया कि आंधी से लोगों घरों व पशु आश्रय के छपर उड़ गए। लायफल निवासी रामकुवार बैरवा के घर के चद्दर उड़ गए। चमलासा निवासी सत्यनारायण मेहता, रामभरोस मेहता आदि लोगों के 70 से ज्यादा चद्दर उड़ गए। पनवाड़. क्षेत्र में शनिवार शाम तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया। गणेशपुरा गांव में बलराम मेहता के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मकान पर डाल रखे सिमेंट के चद्दर उड़कर दूर जा गिरे।

Published on:
29 May 2021 09:24 pm
Also Read
View All