सुल्तानपुर

OMG! ट्रेन के आगे कूदी महिला, दूर-दूर तक बिखर गए शव के टुकड़े

ट्रेन के आगे कूदकर जान देने व ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति व दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। तीनों मामले शनिवार को सामने आए, इनमें दो उद्योग नगर तथा एक सीमलिया का है।
less than 1 minute read
Feature image

ट्रेन के आगे कूदकर जान देने व ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति व दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। तीनों मामले शनिवार को सामने आए, इनमें दो उद्योग नगर तथा एक सीमलिया का है।

उद्योगनगर थाना क्षेत्र में दोपहर में संजयनगर फ्लाई ओवर के नीचे एक महिला ने ट्रेन के आगे कूद जान देने की कोशिश की। उसे पुलिस ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी शाम को मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतका सरिता (30) पत्नी भैरूरलाल मेघवाल निवासी खेड़ारसूलपुर है। उसके ट्रेन के आगे कूदने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया है। इसी तरह से सुबह उद्योगनगर थाना क्षेत्र के थेगड़ा स्टील ब्रिज के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जो ट्रेन से कटा हुआ था। इस शव की पहचान नहीं हो सकी है।

वहीं शाम करीब छह बजे सीमिलिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा में नीरू पत्नी सुधीर वाल्मिकी भी ट्रेन से कट गई। तीनों के शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाएं हैं।

Published on:
18 Jun 2017 09:22 am
Also Read
View All
वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस सुलतानपुर में डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराई; 12 श्रद्धालु घायल

राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल