कोटा

चाकूबाजी में तीन छात्र घायल

पार्क में फुटबाल खेलने के दौरान हुआ झगड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 8:58 PM IST
knife attack
knife attack

कोटा.जवाहर नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात कोचिंग छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें तीन छात्र घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More:हरियाली की तरफ बढ़ता हमारा शहर-आगाज आठ से
एएसआई रेहाना बानो ने बताया कि इलाहाबाद निवासी अजफार अली ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि वह राजीव गांधी नगर स्थित सेलीब्रेशन पार्क में अपने मित्र प्रतापगढ़ निवासी प्रवीण चौहान (16) और मेनपुरी निवासी शिवम् (18) के साथ फुटबाल खेल रहा था। इसी दौरान अन्य कोचिंग छात्र ऋ षभ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर उसने फोन कर अन्य छात्रों को मौके पर बुला लिया। जिससे उनके बीच झगड़ा बढ़ गया। ऋ षभ व उसके साथियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उन तीनों के कंधे, हाथ व सीने में चाकू लगे। इसके बाद हमला करने वाले छात्र मौके से भाग गए। उन तीनों घायलों को तलवंडी स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Read More:फर्राटे से बाइक दौड़ना अब पड़ सकता है आपको भारी
एएसआई रेहाना ने बताया कि अजफार अली (16) की रिपोर्ट पर ऋ षभ व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on: