कोटा

व्यापारी को लूटने की फिराक में थे,पुलिस ने दबोचकर देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किये…पैरोल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

criminal विभिन्न थानों में 16 प्रकरण दर्ज हैं
less than 1 minute read
• •
Jul 25, 2019
Three thousand reward criminal arrest plans to the robbery trader
व्यापारी को लूटने की फिराक में थे,पुलिस ने दबोचकर देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किये...पैरोल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

कोटा. अनंतपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को जेलसे पैरोल पर आकर फरार हुए तीन हजार रुपए के इनामी आरोपी को ओवरब्रिज के निकट से गिरफ्तार किया।
अनंतपुरा थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि जेल से पैरोल पर फरार चल रहा तीन हजार का इनामीआरोपी सीसवाली के गांव उदयपुरिया निवासी हाल मुकाम अनन्तपुरा बरड़ा बस्ती गिर्राज उर्फ बंटी गोस्वामी (28) ओवरब्रिज के पास खड़ा है।

इस पर आलोक सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्हें आरोपी नजर आया। पुलिस को देख वह रेलवे पटरी की तरफ जाने लगा। इस पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कपड़ों से एक देसी कट्टा मय जिंदा कारतूसबरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 30 मई 2019 को वह पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था।

उसे 18 जून को जेल में दाखिल होना था। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। उसने बताया कि रुपयों की जरूरत के चलते वह भामाशाहमंडी के किसी व्यापारी को लूटने की फिराक में था। आरोपी अनंतपुरा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 16 प्रकरण दर्ज हैं। कोटा सिटी पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

Published on:
25 Jul 2019 10:17 pm