कोटा

Kota में थड़ी पर रिचार्ज हो रही टिकट काटने की मशीन

चार्जिंग के लिए बस स्टैंड पर है व्यवस्था  
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2020, 12:19 AM IST
Kota में थड़ी पर रिचार्ज हो रही टिकट काटने की मशीन
Kota में थड़ी पर रिचार्ज हो रही टिकट काटने की मशीन

कोटा. रोडवेज विभाग के परिचालक अपनी मनमर्जी से बस स्टैंड के बाहर ई टिकट इश्यू मशीन की बैटरियों को चार्ज कर रहे हैं। जबकि विभाग ने बस स्टैंडों पर ही इन मशीनों को चार्ज करने की व्यवस्था की है। इसके बावजूद कुछ परिचालक होटल थडिय़ों पर सरकारी मशीनों को ले जाकर बैटरी चार्ज कर रहे हैं। इस मामले में विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि बैटरी डाउन होने के बाद मशीन काम करना बंद कर देती है और परिचालक को डायरी से टिकट काटकर देना पड़ता है।

इस मामले में मुख्य प्रबंधक कुलदीप शर्मा ने बताया कि बस स्टैंडों पर मशीनों को चार्ज करने की व्यवस्था की गई है। दूसरी जगह कोई मशीन को चार्ज कर रहा है तो उन्हेंं हिदायत दी जाएगी। हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। गौरतलब है कि गत वर्ष परिवहन विभाग के परिचालकों को टिकट काटने के लिए मशीनें दी थी। कोटा में करीब 100 परिचालकों के पास मशीने हैं।

Published on: