कोटा

योग न करना पड़ सकता है इतना भारी कि दफ्तर में दर्ज़ हो जाएगी गैरहाज़िरी

कर्मचारियों और अधिकारियों को योग दिवस के कार्यक्रम में आना अनिवार्य कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Jun 14, 2018
yoga
योग न करना पड़ सकता है इतना भारी कि दफ्तर में दर्ज़ हो जाएगी गैरहाज़िरी

कोटा. अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। कर्मचारियों और अधिकारियों को योग दिवस के कार्यक्रम में आना अनिवार्य कर दिया गया है।

निगम में तीन दिवसीय पूर्वाभ्यास में भी कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। योग नहीं करेंगे तो अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी। आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल ने कलक्टर का हवाला देते हुए आदेश जारी किए। बुधवार को योगाभ्यास के बाद सभी की बायोमैट्रिक हाजिरी दर्ज की गई, इसमें 40 प्रतिशत नदारद रहेेे।

योग के लाभ बताए
रोटरी बिनानी सभागार में हुई कार्यशाला पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य ने योग के लाभ बताए। आर्य ने 21 जून को आरएसी ग्राउंड पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम की जानकारी दी। रोटरी क्लब के लिटरेसी मिशन के निदेशक विनीत बक्शी ने बताया कि शहर के पांच ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के लिए ई.लर्निंग किट प्रदान किए हैं। क्लब अध्यक्ष आदित्य कुमार जैन ने बताया कि प्रत्येक स्कूल को 55.55 हजार रुपए की ई.लर्निंग किट का वितरण किया है।

Published on:
14 Jun 2018 01:03 pm