कोटा

NH52 : मंडाना में टोल प्लाजा, 27 नवम्बर से NHAI वसूलेगी टोल टैक्स

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI ने मंडाना टोल प्लाजा के संचालन की अधिसूचना जारी कर इस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों के लिए टोल टैक्स की दरें घोषित कर दी हैं। टोल वसूली की शुरुआत 27 नवंबर को आधी रात से हो जाएगी।

2 min read
Nov 24, 2019
Toll plaza in Mandana, NHAI will levy toll tax from November 27

कोटा. कोटा से दरा जाने के लिए भी अब वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI ने मंडाना टोल प्लाजा के संचालन की अधिसूचना जारी कर इस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों के लिए टोल टैक्स की दरें घोषित कर दी हैं। टोल वसूली की शुरुआत 27 नवंबर को आधी रात से हो जाएगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के सुदृढ़ीकरण के बाद इस पर आई लागत वसूलने के लिए NHAI ने मंडाना में टोल प्लाजा स्थापित कर उसके संचालन की अधिसूचना जारी कर दी है। NHAI के परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोटा से दरा के बीच फोर लेन सड़क खंड 37.43 का विकास ईपीएस आधार पर किया गया है।

इस परियोजना के निर्माण पर 618.54 करोड़ रुपए का खर्च आया है। जिसकी लागत वसूलने के लिए इस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को टोल टैक्स चुकाना होगा।

स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास
वीरेंद्र सिंह ने बताया कि टोल टैक्स वसूलने के लिए NHAI ने जोधपुर की टोल कंपनी मैसर्स नूर मोहम्मद को ठेका दिया है। इसके साथ ही मंडाना से गुजरने वाले वाहनों के लिए प्राधिकरण ने टोल शुल्क भी तय कर दिया है। टोल प्लाजा से 20 किमी की दूरी के भीतर रहने वाले गैर वाणिज्यिक वाहनों को मंडाना टोल से गुजरने के लिए 265 रुपए महीने का शुल्क चुकाकर मासिक पास जारी किए जाएंगे।

यह होंगी टोल दरें
श्रेणी : वन वे - वापसी - मासिक पास - जिले के वाणिज्यिक वाहन
कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहन:- 50 - 70- 1596 - 25
मिनी बस, हल्के वाणिज्यिक वाहन:- 75 - 115 - 2580 - 40
दो धुरी वाले बस या ट्रक :- 160 - 245 - 5405 - 80
तीन धुरी वाणिज्यिक यान :- 175 - 265 - 5895 - 90
भारी वाहन चार से छह धुरी :- 255 - 380 - 8470 - 125
बड़े वाहन सात या अधिक धुरी :- 310 - 465 - 10315 - 155

Published on:
24 Nov 2019 07:33 pm
Also Read
View All