
निरस्त करने की मांग
हिण्डोली. ग्राम अशोकनगर के लोगों ने गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोक नगर के गेट के बाहर खड़े होकर संस्था प्रधान राकेश मीणा के स्थानांतरण का विरोध कर निरस्त करने की मांग की है।अशोक नगर के दर्जनों अभिभावक सुबह विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर एकत्र हुए। जहां पर एक घंटे तक विद्यालय के मुख्य गेट पर खड़े होकर नारेबाजी की एवं यहां पर कार्यरत संस्था प्रधान राकेश मीणा का स्थानांतरण का विरोध किया तथा वापस यथास्थान आदेश जारी करने की मांग की।
अभिभावक करण सिंह, युवराज, भगवान गुर्जर, नूर मोहम्मद सहित काफी संख्या में अभिभावकों ने बताया कि यहां पर विद्यालय काफी प्रगति पर है।संस्था प्रधान द्वारा विकास में कई कार्य किए गए हैं,विद्यालय में कहीं नवाचार भी हुए हैं। अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व संयुक्त निदेशक शिक्षा कोटा को ज्ञापन भेज कर संस्था प्रधान राकेश मीणा का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है।