कोटा

फिर से फर्राटे भरेंगे ट्रक, गडकरी के आश्वासन हड़ताल समाप्त

शेष तीन मांगों के लिए परिवहन मंत्रालय व मोटर कांग्रेस के पदाधिकारियों की टीम गठित की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 10:25 PM IST
 strike
फिर से फर्राटे भरेंगे ट्रक, गडकरी के आश्वासन हड़ताल समाप्त

कोटा. केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के आश्वासन के बाद ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस ने शुक्रवार देर रात ट्रांसपोर्टरों को हड़ताल समाप्त करने का आह्वान कर दिया। इसके बाद हाड़ौती के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने भी शुक्रवार रात हड़ताल समाप्त कर दी। 8 दिन से थमे ट्रकों के चक्के शनिवार को फर्राटे भरना शुरू कर देंगे।


इधर, शुक्रवार दोपहर कम्पनीज ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी शर्मा, हड़ताल प्रवक्ता निगम शर्मा के नेतृत्व में व्यवसायियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करवाने व हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की। इस पर सैनी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से वार्ता कर मांगें मनवाने, हड़ताल समाप्त करवाने का आश्वासन दिया।

तीन मांगे मानी
हड़ताल के संभागीय संयोजक निगम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता हुई। इस दौरान मोटर कांग्रेस ने गडकरी को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इनमें से 3 मांगें तो मान ली गई। शेष तीन मांगों के लिए परिवहन मंत्रालय व मोटर कांग्रेस के पदाधिकारियों की टीम गठित की है। टीम द्वारा शेष मांगों पर विचार किया जाएगा। मोटर कांग्रेस से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार रात हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी

Published on: