
-पुलिस ने प्रथम दृष्टया माना पति ने ही पत्नी और बेटे को मारा
- बाद में खुद फंदे पर झूल गया
इंद्रगढ़. बूंदी. इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के सुमेरगंजमंडी में एक ही परिवार के मिले तीन जनों के शव को लेकर पुलिस मंगलवार को दिनभर जांच में जुटी रही। पुलिस ने चार सदस्यीय कित्सकों के गठित बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है, जिसमें पता चला कि सबसे पहले मौत दस वर्षीय आकाश की हुई। विवाहिता कोमल व बेटे आकाश के सिर पर पहले लाठी से वार किए गए। बाद में दोनों का एल्युमिनियम के तार से गला घोंटा गया है। ( murder of mother and son ) सिर पर किए वार से दोनों के शरीर लहुलूहान हुए हैं। मुकेश के सिर इस कदर सवार खून के मामले में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन घर में मासूम के साथ पति-पत्नी के शव देख आस-पास के लोग सन्न रह गए। इंद्रगढ़ थानाधिकारी लक्ष्मीचंद मीणा ने बताया कि पूरे मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Read More: पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार खुद झूल गया फंदे पर!, 2 दिन से कमरे में बंद थी खून से सनी लाशें
...तो मोहित की जान बच गई
मुकेश का बड़ा बेटा 12 वर्षीय मोहित अपने दादा-दादी के पास दौलतपुरा गांव में था। वह स्कूल की छुट्टियां होने से उनके पास था। ऐसे में उसकी जान बच गई। मुकेश के पिता अम्बालाल मीणा सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर हैं।
छोटा भाई ऐसे पहुंचा
मुकेश को नियमित दूध देने उसके गांव दौलतपुरा से दूधिया शिवप्रसाद आता था। वह 29 अप्रेल को सुबह दूध देने पहुंचा तो घर पर ताला लगा दिखा। उसने दूध का डिब्बा घर की एक खिड़की में रख दिया। मंगलवार को सुबह फिर दूध देने आया तो उसे एक दिन पहले रखादूध का डिब्बा उसी ठोर पर रखा दिखा। जिसकी सूचना उसने गांव में जाकर भाई अजय मीणा को दी। तब वह सुबह सुमेरगंजमंडी पहुंचा।
Read More: बूंदी में ब्रिटिश नागरिक की दर्दनाक मौत से दूतावास में हड़कम्प, दो दिन बाद हुआ पोस्टमार्टम
परिजनों ने जताइ हत्या की आशंका
सवाईमाधोपुर जिले के बामनवास तहसील के सांचोली गांव से विवाहिता कोमल के परिजन इंद्रगढ़ पहुंचे जिन्होंने हत्या ( Murder of mother and son ) की आशंका जताते हुए हंगामा किया। इनका कहना था कि बिना सूचना शवों को चिकित्सालय में ले आए जो गलत है। पुलिस के पूरे मामले की जांच का भरोसा देने पर वे शांत हुए।
Read More:कुल्फी लेने घर से निकला मासूम को रोडवेज ने कुचला, कलेजे के टुकड़े को लहुलूहान देख चित्कार उठे मां-बाप
मोबाइल खोलेगा राज
पुलिस को मौके से मोबाइल फोन मिला है। जिसे जब्त कर लिया है। उम्मीद है कि इसी से हत्या का राज खुल पाएगा। पुलिस आस-पास रहने वाले लोगों और रिश्तेदारों से भी मामले में पूछताछ कर रही है।