19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tiger Shroff Attack: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में बड़ा अपडेट, राजस्थान के कोटा से 3 हमलावर पकड़े

Tiger Shroff Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन से तीनों को पकड़ा।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Anil Prajapat

•

Oct 19, 2026

actor Tiger Shroff Firing update

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला (Photo: IANS)

कोटा। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमला मामले में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने तीन हमलावरों को दबोच लिया। पकड़े गए हमलावरों में से एक नाबालिग है। बता दें कि रविवार शाम जुहू में तीन मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की थी।

सिटी पुलिस ने सुबह कोटा रेलवे स्टेशन से आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। लेकिन, ट्रेन के कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों हमलावरों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में से 2 हरियाणा और एक बिहार का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों को थाने लेकर पहुंची। जहां पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

हरियाणा और बिहार के रहने वाले है हमलावर

जानकारी के मुताबिक कोटा में पकड़े गए तीन हमलावर हरियाणा और बिहार के रहने वाले है। रेहान हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। वहीं, ऋतिक कुमार बिहार के बेगूसराय निवासी है। वहीं, एक नाबालिग आरोपी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। ये तीनों ही बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए मुंबई पहुंचे थे और वारदात के बाद ट्रेन से वापस दिल्ली लौट रहे थे, तभी कोटा में पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

तीन बाइक सवार हमलावरों ने की थी फायरिंग

गौरतलब है कि मुंबई के जुहू में रविवार शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। अभिनेता के ड्राइवर फिरदौस और उनकी एक झलक पाने के लिए पास खड़े प्रशंसक योगेश चव्हाण (28) को गोली लगी थी। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। टाइगर पुष्पा पार्क में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। वे शाम सात बजे वहां से निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाया और फरार हो गए। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के सदस्य अनिल पंडित और हरमन संधु ने ली है।

हमलावरों को टाइगर श्रॉफ के रूटीन की थी जानकारी

जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों की रेकी की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी और उनके पुष्पा पार्क से कार की ओर जाने के दौरान फायरिंग की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को टाइगर के रूटीन और उनकी गतिविधियों की जानकारी किसने दी थी।