कोटा

पुलिस को मिला मां-बेटे के खून से सना लट्ठ और दीवारों पर खौफनाक मंजर के निशां…

बूंदी जि‍ले के सुमेरगंजमंडी में पति-पत्नी व बेटे की सनसनीखेज मौत के मामले में पुलिस को खून से सना एक लट्ठ मिला है। वहीं, खून से सनी दीवारों को देख पुलिस भी घबरा गई।
2 min read
• •
May 02, 2019
Triple Murder
पुलिस को मिला मां-बेटे के खून से सना लट्ठ और दीवारों पर खौफनाक मंजर के निशां...

इंद्रगढ़. बूंदी. सुमेरगंजमंडी में पति-पत्नी व मासूम बेटे की सनसनीखेज मौत के मामले में बुधवार को पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी रही। फिलहाल मामले में कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस को मां-बेटे के खून से सना एक लट्ठ मिला है। वहीं, खून से सनी दीवारों को देख पुलिस भी घबरा गई। कमरे में कदम रखते ही ऐसा लगा, मानो दीवारें खौफनाक मंजर की दास्तां बयां कर रही हो।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वार्ड तीन स्थित घर में मुकेश मीणा (35) का शव एक कमरे में फंदे से लटका मिला था और पत्नी कोमल (30) और बेटे आकाश (10) के शव दूसरे कमरे में लहूलुहान मिले थे। पुलिस की प्रारम्भिक जांच के मुताबिक, संभवत: मुकेश ने ही पत्नी व बेटे की हत्या की और फिर फंदे से लटककर जान दे दी। छोटे भाई अजय के मकान पर आने के बाद मामला उजागर हुआ था। बुधवार को पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने में लगे रहे। मृतकों के कपड़े जांच के लिए सील किए। मौके पर खून से सना डंडा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों से घटना के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई विशेष सुराग हाथ नहीं लगा।

Read More: पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार खुद झूल गया फंदे पर!, 2 दिन से कमरे में बंद थी खून से सनी लाशें

एक और मोबाइल मिला
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मौका मुआयना के दौरान एक मोबाइल मिला था। बुधवार को एक और मोबाइल बरामद किया गया। अब दोनों मोबाइल की कॉल डिटेल पता की जा रही है। वारदात का चश्मदीद नहीं मिलने से पुलिस को सबूत जुटाने में काफ ी मशक्कत करनी पड़ रही है। उधर मृतक के गांव दौलतपुरा में शोक की लहर छाई रही।

Read More: बूंदी में ब्रिटिश नागरिक की दर्दनाक मौत से दूतावास में हड़कम्प, दो दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम

मामले में अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौके पर मिले दोनों मोबाइल की कॉल डिटेल से सुराग लगने की उम्मीद है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।

लक्ष्मीचंद मीणा, थाना प्रभारी इन्द्रगढ़

Published on:
02 May 2019 08:00 am