कोटा

कहासुनी के चलते बीच रास्ते में दो युवकों को घेरकर ताबड़तोड़ चाकुओं से किया हमला

कस्बे में पिछली रात आपसी विवाद में दो युवकों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को मोड़क सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2023, 1:56 PM IST
Two Youths Attacked With Sharp Knives Due To Mutual Dispute In Rajasthan
घायल युवक सन्नी

कोटा/मोड़क स्टेशन। कस्बे में पिछली रात आपसी विवाद में दो युवकों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को मोड़क सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां से दोनों को झालावाड़ रेफर कर दिया। झालावाड़ से गम्भीर घायल एक युवक को कोटा रेफर किया है। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में मोड़क पुलिस ने एससी एसटी एक्ट व जानलेवा हमले की धारा में प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है व तीन आरोपी को डिटेन कर लिया है। मामले की जांच एससी एसटी सेल प्रभारी डीएसपी रिछपालसिंह द्वारा की जा रही है।

पिछली रात को मोड़क स्टेशन की छापेडा बस्ती निवासी सन्नी व वरुण बाजार से घर जा रहे थे। रास्ते में दोनों युवकों को शोएब, नेपाली व एक अन्य बदमाश ने घेरकर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर फरार हो गए। परिजन घायलों को मोड़क हॉस्पिटल लाए, जहां से झालावाड़ रैफर किया गया। जहां गम्भीर घायल युवक सन्नी को कोटा रैफर कर दिया।

इनका कहना है
पिछली को मोड़क में आपसी विवाद में दो युवकों के चाकू मारने की घटना हुई थी। आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने युवकों से सुबह किसी बात पर कहासुनी होने पर घटना को अंजाम देना बताया है। घटना में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।-राजेंद्र प्रसाद मीणा, थानाधिकारी मोड़क

Published on: