कोटा

राजस्थान का अनोखा शिव मंदिर, एक साथ 525 शिवलिंग के होते हैं दर्शन, जानें अनोखी मान्यता

Shivpuri Dham Kota: मंदिर परिसर में सैकड़ों शिवलिंग स्थापित हैं। मान्यता है कि इन 525 शिवलिंगों के दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
2 min read
Feb 13, 2026
Thegda Mahadev
शिवपुरी धाम की फाइल फोटो: पत्रिका नीरज गौतम

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो राजस्थान के कोटा जिले में स्थित शिवपुरी धाम बेस्ट मंदिर हो सकता है। ये थेगड़ा महादेव मंदिर के नाम से भी देशभर में प्रसिद्ध है। यहां एक साथ 525 शिवलिंग स्थापित हैं जो इसे प्रदेश के खास धार्मिक स्थलों में शामिल करते हैं। ये मंदिर आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का ऐसा केंद्र है, जहां पहुंचते ही मन को अद्भुत शांति का अनुभव होता है।

शिवपुरी धाम की फाइल फोटो: पत्रिका नीरज गौतम

दर्शन मात्र से मनोकामनाएं पूर्ण होने की है मान्यता

मंदिर परिसर में सैकड़ों शिवलिंग स्थापित हैं। मान्यता है कि इन 525 शिवलिंगों के दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि पर यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है। उस समय मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। भक्त जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना करते हैं।

शिवपुरी धाम थेगड़ा महादेव मंदिर में केवल कोटा ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी लोग दर्शन के लिए आते हैं। प्राकृतिक वातावरण और हरियाली इस स्थान की सुंदरता को और बढ़ा देती है।

शिवपुरी धाम की फाइल फोटो: पत्रिका नीरज गौतम

आस्था के साथ पर्यटन स्थल भी

ये मंदिर अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का केंद्र भी बनता जा रहा है। छुट्टियों और खास अवसरों पर यहां मेले जैसा माहौल रहता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती।

Updated on:
13 Feb 2026 03:05 pm
Published on:
13 Feb 2026 03:05 pm