कोटा

Breaking News: कोटा थर्मल में गिरा वैगन ट्रिपलर, बाल-बाल बची मजदूरों की जान

कोटा सुपर थर्मल पॉवर प्लांट (केएसटीपीएस) में कोयले से भरे वैगन खाली करने के लिए लगाया गया ट्रिपलर गिर पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 2:09 PM IST
kota Tharmal
Breaking News: कोटा थर्मल में गिरा वैगन ट्रिपलर, बाल-बाल बची मजदूरों की जान

कोटा . कोटा सुपर थर्मल पॉवर प्लांट (केएसटीपीएस) में कोयले से भरे वैगन खाली करने के लिए लगाया गया ट्रिपलर गिर पड़ा। जिस वक्त यह हादसा हुआ ट्रिपलर की मरम्मत का काम चल रहा था। हालांकि हादसे के दौरान मजदूर ट्रिपलर से दूर थे इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन थर्मल को बड़े आर्थिक नुकसान की आंदेशा है।

कोटा थर्मल में कोयले से भरे मालगाड़ी के डब्बों को खाली करने के लिए चार ऑटोमेटिक ट्रिपलर लगे हुए हैं। जिसमें से फिलहाल तीन ही काम कर रहे हैं। थर्मल प्रबंधन फिलहाल ट्रिपलर संख्या दो के ऊपर शेड डालने का काम करवा रहा है। इस काम के लिए थर्मल प्रबंधन ने जिस कंपनी को ठेका दिया था उसने पेटी कांट्रेक्ट पर कोटा के लोकल ठेकेदार को निर्माण कार्य में लगा दिया। ठेकेदार ने पैसे बचाने के चक्कर में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया। जिसके चलते पूरा निर्माण ट्रिपलर के ऊपर गिर पड़ा।

ट्रिपलर की सपोर्ट के लिए लगाए गए लोहे के खंभों पर निर्माणाधीन ढ़ाचा गिरने से वह झुक गए। जिससे ट्रिपलर नीचे गिर पड़ा और उसे संभालने के लिए लगाया गया पूरा ढ़ाचा टेढ़ा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद थर्मल प्रबंधन ट्रिपलर की मरम्मत में जुट गया है। हालांकि हादसे वाली जगह पर कोई मजदूर मौजूद नहीं था जिसके चलते जनहानि होने से बच गई, लेकिन दुर्घटना ने थर्मल के सुरक्षा प्रबंधनों और कामकाज में बरती जाने वाली लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है। कोटा थर्मल प्रशासन को बड़ा आर्थिक नुकसान की संभावना जताई जा रही है।

Published on: