कोटा

Kota Mandi Bhav : गेहूं और चना में मंदी, लहसुन 19,500 रुपये तक

लहसुन की आवक लगभग 7,000 कट्टे रही, जिसके भाव 5,000 से 19,500 रुपये प्रति क्विंटल रहे। दूसरी ओर, किराना बाजार में खाद्य तेलों के भाव स्थिर रहे।
2 min read
Jul 30, 2026
Feature image
फोटो: पत्रिका

कोटा। भामाशाह कृषि उपज मंडी में बुधवार को सभी कृषि जिंसों की कुल आवक लगभग 20,000 कट्टे रही। कारोबार के दौरान गेहूं में 20 रुपये तथा चना में 50 रुपये प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गई। वहीं, लहसुन की आवक लगभग 7,000 कट्टे रही, जिसके भाव 5,000 से 19,500 रुपये प्रति क्विंटल रहे। दूसरी ओर, किराना बाजार में खाद्य तेलों के भाव स्थिर रहे।

कृषि जिंसों के भाव (रुपये प्रति क्विंटल)

जिंसभाव (₹/क्विंटल)
गेहूं नया (मिल)2,500 – 2,600
गेहूं एवरेज टुकड़ी2,600 – 2,650
गेहूं बेस्ट टुकड़ी2,650 – 2,750
धान सुगंधा2,800 – 3,601
धान (1509) नया3,400 – 3,750
धान (1847)3,200 – 4,201
धान (1718-1885)3,800 – 4,600
धान दागी1,500 – 3,300
सोयाबीन6,000 – 6,900
सोयाबीन (बेस्ट क्वालिटी)6,900 – 7,101
सरसों7,200 – 8,051
अलसी8,000 – 8,850
ज्वार शंकर1,700 – 2,300
ज्वार सफेद2,800 – 6,000
बाजरा1,800 – 2,250
मक्का लाल1,700 – 1,900
मक्का सफेद1,600 – 2,200
जौ2,100 – 2,350
तिल्ली7,000 – 10,500
मैथी (नई)5,800 – 6,600
धनिया बादामी13,000 – 14,000
धनिया ईगल14,000 – 14,200
धनिया रंगदार15,000 – 17,000
मूंग5,500 – 7,000
उड़द4,500 – 7,400
चना देशी5,400 – 5,850
चना मौसमी (नया)5,100 – 5,700
चना पेप्सी5,100 – 5,751
चना डंकी (पुराना)4,000 – 4,600
चना काबुली5,500 – 7,000
लहसुन5,000 – 19,500

खाद्य तेलों के भाव (15 किलो प्रति टिन)

ब्रांड/तेलभाव (₹/टिन)
सोया रिफाइंड फॉर्च्यून2,620
चंबल2,570
सदाबहार2,470
लोकल रिफाइंड2,330
दीप ज्योति2,480
सरसों स्वास्तिक2,810
अलसी तेल2,640

मूंगफली तेल (प्रति टिन)

ब्रांडभाव (₹/टिन)
ट्रक3,300
कोटा स्वास्तिक2,900
सोना सिक्का3,130
कटारिया गोल्ड2,940

वनस्पति घी (प्रति टिन)

ब्रांडभाव (₹/टिन)
स्कूटर2,150
अशोका2,150

अन्य प्रमुख भाव

वस्तुभाव
चीनी₹4,820 – ₹4,860 प्रति क्विंटल
बासमती चावल₹9,500 – ₹10,500 प्रति क्विंटल
मूंग दाल₹8,500 – ₹9,000 प्रति क्विंटल
मोगर₹9,500 – ₹10,000 प्रति क्विंटल
चना दाल₹7,400 – ₹7,600 प्रति क्विंटल
तुअर दाल₹9,700 – ₹13,000 प्रति क्विंटल

देसी घी (प्रति टिन)

ब्रांडभाव (₹/टिन)
मिल्क फूड9,550
कोटा फ्रेश9,100
पारस9,600
नोवा9,500
अमूल9,980
मधुसूदन9,890
परम9,750

कोटा सर्राफा : चांदी स्थिर, सोने में मामूली गिरावट

कोटा। सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के भाव स्थिर रहे, जबकि सोने में मामूली गिरावट दर्ज की गई। चांदी 2,19,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। जेवराती सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,40,900 रुपये तथा शुद्ध सोना 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

गोल्ड कैरेट भाव

कैरेटभाव (₹/10 ग्राम)
24 कैरेट (99.5)1,41,000
22 कैरेट1,30,556
20 कैरेट1,22,609
18 कैरेट1,12,800
14 कैरेट99,296

(भाव : कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)


31 जुलाई और 1 अगस्त को भामाशाह मंडी में अवकाश

कोटा। सेठ भामाशाह कृषि उपज मंडी में 31 जुलाई और 1 अगस्त को अवकाश रहेगा। मंडी सचिव मनोज कुमार मीणा ने बताया कि कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन की ओर से श्रावणी गोठ का आयोजन किया जा रहा है। इसके चलते दोनों दिन मंडी में कृषि जिंसों की नीलामी तथा क्रय-विक्रय पूरी तरह बंद रहेगा। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे 31 जुलाई और 1 अगस्त को अपनी कृषि उपज बिक्री के लिए मंडी लेकर नहीं आएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंडी में नियमित कारोबार 2 अगस्त से पुनः शुरू होगा।

Updated on:
30 Jul 2026 01:12 am
Published on:
30 Jul 2026 01:12 am