29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की पहली वंदे भारत गुड्स ट्रेन पहुंची कोटा, 145 km/घंटा का स्पीड ट्रायल रहा सफल तो बनेगी सबसे तेज चलने वाली मालगाड़ी

Indian Railway: देश की पहली वंदे भारत गुड्स ट्रेन एक माह के ट्रायल के लिए कोटा पहुंच गई है। नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर रेलखंड पर 145 किमी/घंटा की रफ्तार से इसके विभिन्न तकनीकी परीक्षण किए जाएंगे।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jul 29, 2026

Vande Bharat Goods Train

कोटा के यार्ड में खड़ी देश की पहली वंदे भारत गुड्स ट्रेन (फोटो: पत्रिका)

Vande Bharat Goods Train Trial In Kota: देश की पहली वंदे भारत गुड्स ट्रेन मंगलवार को करीब एक माह के ट्रायल के लिए कोटा पहुंच गई। अपनी तरह की पहली सुपरफास्ट गुड्स ट्रेन का बुधवार से नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर रेलखंड पर अधिकतम 145 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रायल शुरू किया जाएगा। ट्रायल के दौरान ट्रेन की स्पीड, ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक पर स्थिरता, सस्पेंशन, लोड क्षमता और विभिन्न तकनीकी मानकों की बारीकी से जांच की जाएगी। सभी परीक्षण सफल रहने पर इसे जल्द ही नियमित संचालन के लिए मंजूरी मिल सकती है।

भारतीय रेलवे के इतिहास में सबसे तेज चलने वाली गुड्स ट्रेन

यह ट्रेन चेन्नई ICF कोच फैक्ट्री में तैयार करने के बाद कोटा ट्रायल के लिए भेजी गई है। 16 कोच वाली इस ट्रेन का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद रेलवे की ओर से देश में सुपरफास्ट पार्सल सर्विस शुरू हो सकेगी। यह भारतीय रेलवे के इतिहास में सबसे तेज चलने वाली गुड्स ट्रेन होगी। ट्रेन का नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर रेल खंड पर बुधवार को चेन्नई आइसीएफ के इंजीनियर, रिसर्च डिजाइन्स एंड स्टैण्डर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) लखनऊ की टीम को कोटा के चालक, परिचालक व अन्य स्टाफ की ओर से ट्रेन का ट्रायल लिया जाएगा। इसका अलग-अलग परििस्थतियों में ट्रायल लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन के सफल संचालन से समयबद्ध पार्सल डिलीवरी को बढ़ावा मिलेगा और लंबी दूरी तक सामान की तेज एवं सुरक्षित ढुलाई सुनिश्चित हो सकेगी।

ये रहेगा शेड्यूल

ट्रेन का बुधवार को सबसे पहले कोटा स्टेशन से महिदपुर रोड स्टेशन तक 120 किमी प्रतिघंटा से ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद ट्रेन को महिदपुर रोड स्टेशन से भवानीमंडी स्टेशन तक 120 से 135 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चला कर देखा जाएगा। इसके बाद भवानीमंडी से वापस महिदपुर रोड स्टेशन तक ट्रेन का 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रायल रन किया जाएगा। इसके बाद बुधवार को महिदपुर रोड से कोटा तक ट्रेन का 145 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रायल किया जाएगा। बुधवार को लोडेड ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा।

देश की पहली वंदे भारत गुड्स ट्रेन कोटा पहुंच गई है। इसका बुधवार से करीब एक माह का ट्रायल होगा। इस दौरान इसका विभिन्न परिसि्थतियों में ट्रायल किया जाएगा।
सौरभ जैन, सीनियर डीसीएम, कोटा रेल मंडल