29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुत्तों के हमले से नीलगाय की मौत सरकारी भूमि पर दफनाया।

कोटा

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

सलावद. सलावद के समीप खेत से निकल रही नीलगाय पर मंगलवार सुबह आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। कुत्तों से किसी तरह छूटकर भागी नीलगाय सड़क की पुलिया के पास बेहोश होकर गिर गई। इसी दौरान ग्रामीण ललित कुमार शर्मा की निगाह उस पर पड़ी। उन्होंने तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल नीलगाय का इलाज किया, लेकिन गंभीर चोटों से कुछ देर बाद नीलगाय ने दम तोड़ दिया। मृत नीलगाय को सलावद की सरकारी भूमि पर दफनाया गया। इस दौरान वनरक्षक रतीराम मीणा, रीछवा नाका के तकनीकी सहायक मोहन लाल, प्रकाश जागीदार, हेमराज और पशु चिकित्सालय सलावद के पशुधन निरीक्षक घनश्याम पाटीदार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।