
रियाजुल बने नायब सदर, नासिर सेकेट्री
बूंदी. पंचायत रंगरेज समाज बूंदी के सदर जफर बक्श ने सोमवार देर शाम को समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी। नई टीम के गठन के साथ ही समाज में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में नए प्रयासों की शुरुआत की है।
घोषित कार्यकारिणी में रफिकुल हसन को सीनियर नायब सदर तथा रियाजुल हुसैन को नायब सदर नियुक्त किया गया है। जबकि नासिर अगवान को सेक्रेटरी तथा अब्दुल वहीद और हाजी वहाब को सह सचिव का दायित्व सौंपा गया है। समाज के वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी डॉ. मंजूर अहमद को खजांची के रूप में दी गई है। ग्यासुद्दीन भट्टी और इफ्तिखार गौरी को समाज का प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं वरिष्ठजनों के अनुभव का लाभ संगठन को मिले, इसके लिए इश्तियाक गौरी, हाजी शमीमुद्दीन चिश्ती, पूर्व सदर मुश्ताक अहमद, हाजी गुल मोहम्मद और हाजी शाकिर हुसैन को सरपरस्त बनाया गया है।
नई कार्यकारिणी में सलाहकार मंडल का भी गठन किया गया है। इसमें इकबाल हुसैन, इश्तियाक अली, डॉ. जुनेद अख्तर, नासिर मुल्तानी और अल्ताफ सांखला को सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं कानूनी मामलों के लिए एडवोकेट हाजी बशीर मुल्तानी, एडवोकेट अनीस अहमद, एडवोकेट अय्यूब अली, एडवोकेट साबिर हुसैन और एडवोकेट मोहम्मद वसीम को कानूनी सलाहकार बनाया गया है।
Updated on:
29 Jul 2026 06:00 am
Published on:
29 Jul 2026 06:00 am
