कोटा

कोटा के इन पॉश इलाकों में एक फोन पर घर पहुंचती है शराब, रातभर होती होम डिलीवरी, पढि़ए, काली कमाई का खेल

कोटा शहर के इन पॉश इलाकों में रात्रि में किसी भी समय एक फोन पर शराब घर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी है।
2 min read
• •
May 27, 2019
Wine Home delivery
कोटा के इन पॉश इलाकों में एक फोन पर घर पहुंचती है शराब, रातभर होती होम डिलीवरी, पढि़ए, काली कमाई का खेल

कोटा. आबकारी विभाग की मेहरबानी से शहर में भी अगर आपकी शराब की दुकानों में ठीकठाक जानकारी है तो तो देर रात को आपके घर पर शराब उपलब्ध हो जाएगी। बस रुपए थोड़े ज्यादा देने होंगे। शहर के विज्ञाननगर, राजीव नगर क्षेत्र में रात्रि में किसी भी समय एक फोन पर शराब घर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी है।

रात्रि में घर घर शराब का धंधा करने वाले लोग कोचिंग छात्रों को रात्रि में शराब के साथ सिगरेट सहित खाने पीने के अन्य सामान भी उपलब्ध कराते है, इसके बदले मुंहमांगी राशि वसूल कर रहे है। रात्रि में मकान बंद होने की वजह से फोन करने वाला रस्सी के सहारे कपड़ा या टोकरी में मांगी गई राशि लटका देता है और शराब उपलब्ध कराने वाला पैसे लेकर उसमें शराब व अन्य समान रख देता है।

Read More: विधायक चंद्रकांत देर रात ठेके पर पहुंची, शराब की बोतल खरीदी और आबकारी अधिकारी को दी...पढि़ए क्या है माजरा

इसके अलावा शहर में देशी शराब अनेक स्थानों पर बरसों से खुले में बिक रही है, यह सब जानकारी में होने के बाद भी आबकारी विभाग के अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। शहर में आरकेपुरम, श्रीनाथपुरम, दादाबाड़ी, छावनी, बोरखेड़ा, नयापुरा, गोविन्दनगर व डीसीएम क्षेत्र में अनेक ऐसे ही अवैध ठिकानों पर शराब की तस्करी चल रही है।

जानकार सूत्रों के अनुसार रात्रि में शराब की दुकान के बाहर ताला लगाकर उसके अन्दर एक कर्मचारी को बिठा दिया जाता है। शराब लेने वाला आकर दरवाजे को बजाता है और अन्दर शटर में बना रखी एक छोटी सी जगह से अधिक राशि वसूल कर शराब उपलब्ध करा देता है। शिकायत मिलने पर आबकारी अधिकारी कार्रवाई करने की बात कहकर दुकानों का निरीक्षण कर इतिश्री कर लेते है। निरीक्षण के एक दो दिन बाद फिर यह गोरखधंधा शुरू हो जाता है।

श्रीनाथपुरम क्षेत्र में सुभाषनगर क्षेत्र में वाम्बे योजना के पास खाली पड़ी जगहों पर टापरियां बनाकर या चाय की दुकान की आड़ में दिनभर अवैध शराब बिक्री हो रही है। शहर में अवैध रूप से झौपडिय़ां बनाकर या चाय की दुकान की आड़ में शराब बेचने वालों के खिलाफ आबाकारी विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की। जबकि पुलिस ने इन पर जरूर एक दो बार कार्यवाही की।

Published on:
27 May 2019 11:46 am