कोटा

महिलाएं उत्साहित: 2 मार्च को निकाली जाएगी वुमन कार रैली, राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण का 40वां स्थापना दिवस

Women Car Rally: वुमन कार रैली में भागीदारी के लिए संख्या सीमित रखी गई है। इसमें जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करवाएंगी, वे ही शामिल हो पाएंगी। रजिस्ट्रेशन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

2 min read
Feb 27, 2025
वीमन कार रैली में शामिल होने के लिए स्कैन करें...

Mahila Suraksha Abhiyan: राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण के 40वें स्थापना दिवस के उपलक्ष पर महिला सुरक्षा को लेकर 2 मार्च को निकाली जाने वाली वुमन कार रैली को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अब तक रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। इस कार रैली में महिलाएं अपनी-अपनी कार को महिला सुरक्षा का संदेश देने की थीम पर सजाकर लेकर आएंगी।

वुमन कार रैली 2 मार्च को सुबह 6 बजे नयापुरा उम्मेदसिंह स्टेडियम से सुबह 6 बजे रवाना होगी। कार रैली में भागीदारी निभाने वाली महिलाओं को मैडल और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। कार रैली की शुरुआत उम्मेदसिंह स्टेडियम से होगी और समापन समारोह झालावाड़ रोड पर होटल मुकुंदरा प्राइम में किया जाएगा। यहां कार रैली में शामिल होने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

वुमन कार रैली में महिलाओं को ही कार ड्राइव करनी होगी। इसमें भागीदारी निभाने वाली महिलाओं को कार की यूनिक अंदाज में विशेष सजावट करनी है। बेस्ट कार डेकोरेशन पर विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। वुमन कार रैली में गिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट, कोटा ग्रेन एण्ड मर्चेन्ट एसोसिएशन, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जिला कोटा, टीम जीवनदाता कोटा आदि सहयोगी हैं।

ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन

वुमन कार रैली में भागीदारी के लिए संख्या सीमित रखी गई है। इसमें जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करवाएंगी, वे ही शामिल हो पाएंगी। रजिस्ट्रेशन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। वुमन कार रैली के संबंध में अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9414000800 तथा 9829038188 पर ले सकते हैं।

वुमन रैली का यह आयोजन महिलाओं में आत्मबल विकसित करेगा। पत्रिका की महिला सुरक्षा को लेकर वुमन कार रैली का आयोजन सराहनीय पहल है।

भूमिका पोरवाल

कार चलाना सामान्य जीवन चर्या है, लेकिन वुमन रैली में कार चलाना निश्चित ही रोमांचकारी होगा। मैंने और परिवार में दो साथियों ने भी साथ ही रजिस्ट्रेशन करवाया है।

महक विजय

महिला सुरक्षा को लेकर वुमन कार रैली आयोजित करना अच्छा प्रयास है। इसमें शामिल होने के लिए मैंने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

डॉ. ममता तिवारी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर कृषि विवि

Updated on:
27 Feb 2025 08:14 am
Published on:
27 Feb 2025 07:57 am
Also Read
View All

अगली खबर