
कोटा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाबजूद भी डेंगू का प्रकोप शिक्षा नगरी में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मानसून के बाद हालात ओर भयाभय होते ही जा रहे है। रोजाना रूक्रब टायफस, स्वाइन फ्लू और डेंगू पॉजीटिव मरीज सामने आ रहे है। डेंगू और स्वाइन फ्लू के बाद अब स्क्रब टायफस अपना कहर बरपा रहा है। बुधवार देर रात स्ग्रब टायफस से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 4 स्क्रब टायफस पॉजीटिव रोगी सामने आए है। जानकारी के अनुसार कैथून निवासी द्वारका बाई (35) पत्नि राजेश को रविवार को तेज बुखार के चलते परिजनों ने तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां, महिला ने उपचार के दौरान बुधवार देर रात को दम तोड़ दिया है। सक्रब टायफस से कोटा जिले में अब तक करीब 8 मौतें हो चुकी है। सेन्ट्रल जेल में सजायाफ्ता कैदी भी डेंगू की चपेट में आ गया है। केन्द्रीय कारागाह में बंद कैदी सुल्तान सागर को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है।
चार स्क्रब टायफस पॉजीटिव मिले
डेंगू, स्वाइन फ्लू और मलेरिया के मच्छरों को लेकर कोटा की स्थिति गंभीर है। रोजाना मिल रहे डेंगू पॉजीटिव, स्वाइन फ्लू और स्क्रब टाइफस पॉजीटिव के मिलने के सिलसिले चिकित्सा विभाग के जागरुकता अभियान की पोल खोलकर रख दी है। लगातार मिल रहे पॉजीटिव की संख्या ने चिकित्सा महकमें की नींद उड़ा कर रख दी है। गुरुवार को जहाजपुर निवासी गुड्डी बाई, सुसनेर निवासी मोहनलाल, भवानीमंडी निवासी द्वारका बाई और पीपल्दा निवासी लटूर लाल स्क्रब टायफस पॉजीटिव पाए गए है। इनका उपचार अलग-अलग अस्पतालों में जारी है
एक दिन में मिले 14 डेंगू पॉजीटिव
गुरुवार को एक दिन में 14 डेंगू पॉजीटिव रोगी मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें 6 रोगी कोटा शहर के शामिल है। जबकि, 8 रोगी अन्य दूसरे जिले के है। जानकारी के अनुसार डीसीएम इन्द्रागांधी नगर निवासी राजेन्द्र, प्रेम नगर थर्ड निवासी राजमल, गली नबंर 12 संजय नगर स्टेशन निवासी फरमान, सेन्ट्रल जेल में सजायाफ्ता कैदी सुल्तान सागर, गोरधनपुरा कोटड़ी की कमला बाई, विज्ञान नगर का दीपक डेंगू पॉजीटिव आया है। वहीं, हिंडौली की सुनीता, रावतभाटा निवासी दशरथ, तबस्सुम, शाहबाज, पलायथा की रीना और ममता, अंता का ओमप्रकाश और सवाई माधोपुर का गजानंद शामिल है।