कोटा

मानसून की बेरुखी ने बढ़ाई चिंता

गांधी सागर 42.81 फीट खाली
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 8:45 PM IST
rainfall
rainfall

कोटा. हाड़ौती में मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ की बुवाई के बाद बारिश नहीं होने से बीज अंकुरित नहीं हो पा रहे। चम्बल नदी के चारों बांध खाली पड़े हैं।


राजस्थान, मध्यप्रदेश में मानसून ने इस साल 27 जून को दस्तक दी थी। लोगों को आस बंधी थी कि अब तो झमाझम बरसात होगी, लेकिन मानसून सक्रिय होने के 10 दिन बाद भी हाड़ौती में अच्छी बारिश नहीं हुई है। कुछ क्षेत्रों में इस साल खंड बारिश हो रही है। रोजाना दिन में बादल भी छाए नजर आते हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद हवा के रुख के साथ बादल छट जाते हैं। कमोबेश एेसे ही हालात मध्यप्रदेश में बने हुए हैं। इसके चलते चम्बल नदी पर मध्यप्रदेश सीमा में बना बांध अभी भी 42.81 फीट खाली है। जल संसाधन विभाग के अभियंताओं का मानना है कि इस साल एेसे ही हालात रहे तो गांधी सागर बांध का मानसून सीजन में भरना मुश्किल है।


यह है स्थिति

राणाप्रताप सागर बांध भी अभी तक 19.34 फीट खाली है। इसका जलस्तर मात्र 1138.16 फीट है। जवाहर सागर बांध 7.1 फीट खाली है। इसका जलस्तर 972.90 फीट है, वहीं कोटा बैराज का जलस्तर 852.70 फीट बना हुआ है।

63 एमएम के मुकाबले 14.5 एमएम हुई बारिश
मौसम विज्ञानी नंदबिहारी मीणा ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में कोटा में 63 एमएम बारिश की संभावना रहती है, लेकिन इस अवधि में मात्र 14.5 एमएम बारिश हुई। जून माह में 110 एमएम बारिश हुई। पूरे मानसून सीजन में कोटा में 640 एमएम बारिश का अनुमान रहता है। इसके मुकाबले गत वर्ष 425 एमएम बारिश हुई थी, वहीं इस साल अब तक मात्र 124.5 एमएम बारिश हुई है।

गत वर्ष मानसून सक्रिय नहीं होने के कारण गांधीसागर बांध पूरे सीजन में नहीं भर पाया। यह बांध 42.81 फीट खाली है।

-रघुनंदन त्रिवेदी, सचिव, मध्यप्रदेश-राजस्थान सिंचाई-विद्युत नियंत्रण मंडल

मानसून सीजन में बरसात, चम्बल के दोनों प्रमुख बांधों में जल भराव स्थिति

वर्ष बरसात गांधी सागर (1312) राणाप्रताप सागर (1157.50)

वर्ष --- बरसात -- गांधी सागर --- राणाप्रताप सागर

2006--- 839.2--- 1313.95--- 1157.50

2007 ---814.7--- 1300.07 --- 1156.29

2008--- 626.6--- 1270.42--- 1157.49

2009--- 425.5--- 1273.14--- 1143.11

2010--- 567.8--- 1269.02--- 1145.63

2011---1079.9--- 1301.92--- 1150.60

2012--- 771.2--- 1307.50--- 1157.50

2013--- 1005.6--- 1312.00--- 1157.88

2014--- 804.2--- 1303.17--- 1156.78

2015--- 771.6--- 1310.50--- 1157.02

2016--- 1124.8--- 1311.90--- 1157.50

2017--- 425.5--- 1301.44--- 1146.24

(स्रोत: मौसम एवं जल संसाधन विभाग, बरसात के आंकड़े मिलीमीटर में। बांधों की भराव क्षमता फीट में।)

Published on: