कोटा

आरोप: भाजपा नेताओं पर भड़के एसडीएम, कहा- तुरंत कमरे से चले जाओ बाहर, अब नहीं है आपकी सरकार, जमकर हुआ हंगामा

wrangling in BJP leader's and SDM: कोटा के रामगंजमण्डी में प्रमाण पत्र नहीं बनने के मामले में भाजपा नेताओं व एसडीएम के बीच विवाद हो गया।
2 min read
• •
Jul 25, 2019
wrangling in BJP leaders and SDM
आरोप: भाजपा नेताओं पर भड़के एसडीएम, कहा- तुरंत कमरे से चले जाओ बाहर, अब नहीं है आपकी सरकार, जमकर हुआ हंगामा

रामगंजमण्डी. कोटा. आरक्षण योजना के प्रमाण पत्र नहीं बनने के मामले में शिकायत लेकर उपखण्ड कार्यालय ( SDM Office ) पहुंचे भाजपा नेताओं व एसडीएम के बीच विवाद हो गया, ( wrangling in BJP leader's and SDM ) जो थोड़ी ही देर में तकरार में तब्दील हो गई। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन ( Bjp workers protest) कर एसडीएम की कार्यशैली पर उठाया। दिनभर यहां हंगामे की स्थिति बनी रही।

जानकारी के अनुसार आर्थिक आधार पर बनने वाले प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्रों का निस्तारण उपखण्ड अधिकारी कार्यालय से नहीं होने की कुछ विद्यार्थी व उनके परिजनों की शिकायत की थी। इस पर भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमण्डल शाम करीब चार बजे एसडीएम चिमनलाल मीणा से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचा। भाजपा नेताओं का आरोप है कि एसडीएम चिल्लाकर बोले कि एक साथ इतने सारे लोग क्यों आए, बाहर चले जाएं। अब आपकी सत्ता नही है। प्रधान भगवानसिंह धाकड़ ने जवाब में जब यह कहा कि आप लोकसेवक हैं ,यह ध्यान रखें। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। ( BJP leaders wrangling the SDM ) बहस बढऩे पर भाजपा के प्रतिनिधि बाहर आए व करीब बीस मिनट तक प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमण्डल में भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र काला,युवा मोर्चा अध्यक्ष अखलेश मेड़तवाल, जिला उपाध्यक्ष कौशल बापना,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव,भाजपा नेता कमलेश गोइन, नितिन शर्मा, सौरभ शर्मा,एडवोकेट विशाल जैन, प्रशांत गुर्जर, कालू नाकोड़ा शामिल थे।

इस घटना के बाद भाजपा की आपात बैठक पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा के निवास पर बुलाई गई। बैठक में एसडीएम के व्यवहार की निन्दा करते हुए पुतला दहन का निर्णय लिया गया। प्रधान धाकड़ ने बताया कि एसडीएम के व्यवहार से आहत होकर ब्लॉक अभिकरण योजना समिति की बैठक का भी उन्होंने व पालिकाध्यक्ष ने बहिष्कार किया। नगर अध्यक्ष नरेन्द्र काला ने बताया कि गुरुवार सुबह 10.30 बजे उपखण्ड कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन होगा। व एसडीएम का पुतला जलाया जाएगा।

नियमानुसार बन रहे प्रमाण-पत्र
भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। सत्ता आपकी नहीं है जैसी कोई बात नहींं कही। कार्यालय में आने वाले आर्थिक आधार प्रमाण-पत्र के आवेदनों का निस्तारण बिना किसी भेदभाव के नियमानुसार किया जा रहा है।
चिमनलाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी रामगंजमंडी

Published on:
25 Jul 2019 08:00 am