कोटा

एजुकेशन पेज .. वीएमओयू में जुलाई सत्र के प्रवेश शुरू, 31 तक ऑनलाइन आवेदन

कोटा. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू) में जुलाई 2026 प्रवेश सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ई-मित्र या मोबाइल फोन से भी किए जा सकते […]
less than 1 minute read
Jul 11, 2026
Feature image

कोटा. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू) में जुलाई 2026 प्रवेश सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ई-मित्र या मोबाइल फोन से भी किए जा सकते हैं तथा फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी क्षेत्रीय केंद्र में जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

क्षेत्रीय केंद्र कोटा के निदेशक डॉ. दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि जुलाई 2025 सत्र में बीए, बीएससी, एमए, एमएससी और एमबीए प्रीवियस में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा किए बिना अगली कक्षा में प्रमोटी प्रवेश के लिए ऑनलाइन फीस जमा कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जून 2026 सत्रांत परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू हो चुकी हैं और प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जनवरी 2025 सत्र से विश्वविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली के तहत परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।


- छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना

विश्वविद्यालय ने छात्राओं एवं महिलाओं के लिए राज्य सरकार की बालिका दूरस्थ शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत फीस पुनर्भरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। पात्र छात्राएं एसएसओ पोर्टल के सीईटीएडी माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। वहीं, पाठ्य सामग्री की सॉफ्ट कॉपी चुनने वाले विद्यार्थियों को कुल शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों डीएलआईएस, बीएलआईएस, डीवाईएस तथा डीसीए में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा रहे हैं।

सहायक कुलसचिव डॉ. एच.आर. मेहता ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा परिषद के नियमानुसार सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में 30 अंक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 20 अंक का गृहकार्य (सत्रीय कार्य) अनिवार्य है।

Updated on:
11 Jul 2026 06:01 am
Published on:
11 Jul 2026 06:01 am