
गऊघाट. क्षेत्र के कासमपुरा गांव के एक किसान ने आरोप लगाया है कि उपचारित बीज में उपयोग की गई दवाई के कथित खराब केमिकल के कारण उनकी सोयाबीन फसल की ग्रोथ रुक गई है, जिससे फसल प्रभावित हुई है। किसान कुंजबिहारी नागर के अनुसार बुवाई के बाद पौधों का विकास सामान्य रूप से नहीं हुआ और कई स्थानों पर फसल की बढ़वार रुक गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। किसान ने प्रशासन एवं कृषि विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, प्रभावित फसल का सर्वे करवाने तथा यदि दवाई में गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो किसानों को उचित मुआवजा (क्लेम) दिलाने की मांग की है।
Updated on:
11 Jul 2026 06:01 am
Published on:
11 Jul 2026 06:01 am
