कुचामन शहर

दूल्हों ने दहेज से किया इनकार, एक रुपया और नारियल लेकर लिए सात फेरे

शिक्षा के बढ़ावे से समाज में कई तरह के सुधार देखने को मिल रहे। लोग फिजूलखर्ची रोक रहे है। ऐसा ही उदाहरण रियांबड़ी उपखंड के पादूकलां कस्बे में देखने को मिला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2023, 5:02 PM IST
grooms took only one rupee and coconut in dowry in Kuchaman City

पादूकलां (नागौर)। शिक्षा के बढ़ावे से समाज में कई तरह के सुधार देखने को मिल रहे। लोग फिजूलखर्ची रोक रहे है। ऐसा ही उदाहरण रियांबड़ी उपखंड के पादूकलां कस्बे में देखने को मिला। जहां वर पक्ष ने दहेज के रूप में केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया।

बता दें कि गांव पूंदलोता निवासी उगमाराम टांडी के पुत्र श्रीकिसन की शादी मोना, गांव बग्गड़ निवासी अर्जुन राम पिंडेल के पुत्र रोनक की शादी मनीषा, गांव बंवरला निवासी धन्नाराम महिया के पुत्र कालूराम की शादी कोमल, मांडल देवा निवासी पप्पूराम टांडी के पुत्र दीपक की शादी ऊषा के संग हुई।

इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मदनराम गोरा, प्रधान उगमादेवी गोरा, उप प्रधान गोविंद करण डांगा, समाजसेवी शिवजीराम फडौदा, सरपंच रामप्यारी देवी फडौदा, गोमाराम फडौदा, पूर्व सरपंच रामनिवास बिखरनिया कलां, ब्रिगेडियर राजेश कारेल, सीआई चेनाराम बेड़ा, सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर हरलाल गुर्जर, बन्नाराम बेड़ा, ओमप्रकाश देवासी आदि मौजूद थे।

51 हजार रुपए लौटाए
डीडवाना. निकटवर्ती ग्राम बनवासा में जीवनराम खोखर के पोते धर्मेन्द्र की बारात खुनखुना निवासी गोविंदराम के यहां पहुंची। सुपका निवासी हनुमान चौधरी ने बताया कि शादी की रस्म के दौरान वधू के पिता ने दूल्हे व उसके पिता को 51 हजार रुपए भेंट करने चाहे, जिसे दूल्हे धर्मेन्द्र के पिता रामस्वरूप खोखर ने लेने से मना कर शुगुना का एक रुपया व नारियल लेकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

Published on: