4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : शराब के लिए पैसे मांगने पर पति-पत्नी में विवाद, महिला 60 फीसदी झुलसी, चिंताजनक हालत में जयपुर रेफर

Rajasthan : कुचामनसिटी शहर के निकटवर्ती मीठड़ी गांव में शराब के लिए पैसे मांगने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद में विवाहिता करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई।
2 min read
Google source verification
kuchaman city husband wife quarrel woman critical condition jaipur referred

Rajasthan : कुचामनसिटी. मीठड़ी निवासी चांद कंवर (फाइल फोटो पत्रिका)

Rajasthan : कुचामनसिटी शहर के निकटवर्ती मीठड़ी गांव में शराब के लिए पैसे मांगने पर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पति ने पत्नी को आग के हवाले कर दिया। विवाहिता करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर महिला को नावां उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार मीठड़ी निवासी चांद कंवर (35 वर्ष) दोपहर के समय घर में सो रही थी। इसी दौरान पति राजवीर सिंह ने शराब के लिए रुपए मांगे। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। कहा-सुनी के दौरान गुस्साए पति ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया। जिस वजह से आग में झुलसी महिला जोर जोर से चीखने लगी। आवाज सुनकर आस-पास के मकानों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया।

शराब के लिए टीवी बेचने की बात पर विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजवीरसिंह सात-आठ दिन पहले मार्बल लेकर बाहर गया हुआ था। वह एक दिन पहले ही घर आया था। वह शराब के लिए घर में रखा टीवी बेचने की बात कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक गुरुवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शुक्रवार दोपहर में महिला को आग से झुलसी हालत में पाया।

घटना के बाद आस-पास के लोगों ने चांदकंवर को अधजली हालत में नावां उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बताई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला का करीब 60 प्रतिशत झुलस गई। पीड़िता के दो बच्चे हैं, जिनमें 15 वर्षीय बेटी और 9 वर्षीय बेटा है।

भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

घटना को लेकर पीड़िता के भाई चितावा निवासी नरेन्द्र सिंह ने नावां पुलिस थाने में राजवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में शराब के लिए पैसे मांगने, मारपीट करने और महिला को आग लगाने के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि राजवीरसिंह शराब का आदी है और शराब के लिए रुपए नहीं देने पर अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। पहले भी कई बार मारपीट कर चुका था। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की

घटना को लेकर पीड़िता के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश चौधरी, थानाधिकारी, पुलिस थाना, नावांशहर