कुचामन शहर

जिस बस में गांव जाना था उसी बस ने ले ली जान, घर जाने से पहले ही बुजुर्ग महिला की हुई दर्दनाक मौत

Rajasthan Road Accident : कुचामन जिले में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
Feature image

Kuchaman City : कुचामन जिले में पादूकलां पुलिस थाना क्षेत्र के बिखरनिया खुर्द बस स्टैंड पर शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे के करीब निजी बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक हरजू देवी (79) पत्नी अब्दुल खां लुहार निवासी बिखरनिया खुर्द अपने गांव से पालड़ी जा रही थी। इस दरम्यान बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर बुजुर्ग महिला पहुंची तो उसे बस ने चपेट में ले लिया जिससे बुजुर्ग महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर पादूकलां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया। शव का हरसौर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Updated on:
24 Aug 2024 04:00 pm
Published on:
24 Aug 2024 04:00 pm