कुचामन शहर

रोडवेज बस की चपेट में आने से कार सवार 3 युवकों की मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे

नागौर जिले के ग्राम हुडील के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार लक्जरी कार व बस की टक्कर लगने दूसरी कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Feb 2023, 6:53 PM IST
three youth died in road accident in Kuchaman city

कुचामनसिटी। नागौर जिले के ग्राम हुडील के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार लक्जरी कार व बस की टक्कर लगने दूसरी कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों के शव गुरुवार को चितावा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। मृतक जयपुर में प्रोपर्टी का काम करते थे।

चितावा पुलिस थाने में सीकर जिले के करणपुरा (लोसल) निवासी लक्ष्मणसिंह जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका पुत्र विकास कुमार तथा उसके रिश्ते में उसके भाई नागौर जिले के लालास गांव का निवासी जगदीश (32) पुत्र रूपाराम जाट तथा मोड्यावट डीडवाना निवासी सुरजीत (22) पुत्र भागुराम जाट कार में जयपुर से हुडील बहन की शादी में आ रहे थे।

समारोह स्थल के एक किलोमीटर पहले सीकर जयपुर मार्ग पर समाने से आ रही लक्जरी कार व उनकी कार में भिड़न्त हो गई। इसी दौरान सामने से आई रोडवेज बस ने कार को टक्कर मारी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में विकास कुमार व सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जगदीश गंभीर घायल हो गया। उसे सीकर रैफर किया गया। सीकर ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। कार जगदीश चला रहा था।

चितावा थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवा कर जाम खुलावाया। मृतक विकास व सुरजीत के शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपें। जबकि जगदीश का पोस्टमार्टम सीकर में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। हुडील में विकास के ताऊ की लड़की की शादी थी और जगदीश व सुरजीत के मामा की बेटी बहन थी।

Published on: