। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर
दिनेश शर्मा ने स्थानीय गेस्ट हाउस में कलमकारों से रूबरू होते हुए कहा कि
वह आगामी चुनाव की समीक्षा करने आए हैं। कार्यकर्ता उत्साहित हैं। आगामी
चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी। सपा,
बसपा और तमाम दल मिलकर जब सामना नहीं कर पाये तो षडयंत्र रचना शुरू कर
दिया।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा के सबसे अधिक सांसद व विधायक
हैं। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के बढ़ते
जनाधार को देखते हुए सत्ता पक्ष घबराया हुआ है। केंद्र सरकार ने किसानों के
लिए फसल बीमा शुरू की। मगर प्रदेश सरकार अब तक यह तय नहीं कर पाई है कि
किस बीमा कम्पनी को काम दिया जाये। अब 18 किलेामीटर सड़कें बनती हैं। सपा
अपनी पराजय मान चुकी है। बीएसपी में दैवीय आपदा चल रही है। लोग पार्टी को
छोड़कर जा रहे हैं। भाजपा ने दयाशंकर के बयान को गंभीरता से लेते हुए कठोर
कार्रवाई की मगर बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जो बयान दिया और तख्ती
पर लिखकर नारेबाजी कराई वह बसपा के दोहरे चरित्र को दर्शाती है। पर्दे के
पीछे सपा व बसपा एक हैं। झंडा अलग मगर दोनों के दिल एक हैं। कांग्रेस पर
चुटकी लेते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कोई पीके आए या बिना पिये आये यूपी
में कांग्रेस होश में आने वाली नहीं है।
स्वाती सिंह पार्टी की वरिष्ठ
कार्यकर्ता हैं। उनके सम्मान के लिए पार्टी सदैव तत्पर है। दयाशंकर की
गिरफ्तारी के लिए छापे पड़ रहे हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी में
सरकार मौन है। यहां पर लाल टोपी वाली सेना से पुलिस भी आतंकित है। इस दौरान
पूर्व सहकारिता मंत्री राम कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, पूर्व
जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र, विनोद धौरहरा, राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर,
मोहम्मदी विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, अरविंद गिरि व राज राजेश्वर सिंह सहित
सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।