लखीमपुर खेरी

UP के इस स्कूल में ताबड़तोड़ बेहोश होने लगीं छात्राएं, परिजनों में छाया खौफ

लखीमपुर-खीरी के भगवान दीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आज मंगलवार अचानक डेढ़ दर्जन छात्राओं की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों को सूचना दी गई। अब छात्रों की हालत सामान्य है।

less than 1 minute read

मंगलवार सुबह शहर के आर्यकन्या इंटर कालेज में करीब 10 बजे कक्षा 10 की 20 से अधिक छात्राएं अचानक उमस और गर्मी की वजह से बेहोश हो गईं। इससे स्कूल में खलबली मच गई। शिक्षकों ने छात्राओं को नजदीक के अस्पताल में दिखाया। ज्यादा हालत खराब होने पर जिला अस्पताल ले गए। तीन छात्राओं को भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती एक छात्रा ने बताया कि वह आर कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। रोजाना की तरह निर्धारित समय पर कॉलेज पहुंची और अन्य छात्राओं के साथ कक्षा में बैठकर अध्ययन कर रही थी। छात्रा के अनुसार क्लास में 80 छात्राएं हैं। मंगलवार को करीब 40- 42 छात्राएं कक्षा में उपस्थित थीं।

क्लास में सिर्फ दो पंखे, नाम मात्र की स्पीड में चलते

क्लासरूम में दो पंखे हैं, जो काफी ऊपर व धीमी गति से चलते हैं। क्लास में बहुत उमस और गर्मी लग रही थी। सुबह करीब नौ बजे गर्मी की वजह से कई छात्राएं बेहोश होनी शुरू हो गईं। प्राथमिक उपचार पर उन्हें होश में लाया गया। उसने यह भी बताया कि करीब 9:30 बजे आधा दर्जन से अधिक छात्राएं एक-एक कर बेहोश हो गईं। शिक्षकों ने उनके परिजनों को सूचना दी। बेहोश हुईं छात्राओं में कुछ को उनके परिजन निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं। दीपशिखा, अंशिका व गुड़िया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार कोली ने बताया कि तीन छात्राएं अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर संतोष मिश्रा की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है, सभी की हालत बेहतर है।

Published on:
17 Jul 2024 12:04 am
Also Read
View All

अगली खबर