टेक्नोलॉजी

2021: नए दशक शुरुआत के साथ ट्रांसपोर्ट सिस्टम में ये पहली बार हो रहा है

2021 से 2030 तक ये पहली बार हुआ या होगा, 2022 India becomes the most populous country on Earth

2 min read
Jan 01, 2021
2021: नए दशक  शुरुआत के साथ ट्रांसपोर्ट सिस्टम में ये पहली बार रहा है
2021: नए दशक शुरुआत के साथ ट्रांसपोर्ट सिस्टम में ये पहली बार रहा है

भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा
साल 2022 तक भारत पृथ्वी पर सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। चीन को आबादी के मामले में पीछे छोड़ते हुए भारत शीर्ष पर होगा। संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान में पहले 2030 में भारत इस सूची में टॉप पर आता। लेकिन इस दौरान भारत में आबादी उम्मीद से अधिक तेजी से बढ़ी। वहीं 2040 तक, भारत की अर्थव्यवस्था 2060 के दशक तक चीन और अमरीका को टक्कर देने लगेगी।

लंदन में क्रॉसरेल की शुरुआत
क्रॉसरेल एक प्रमुख नई रेल लाइन है जिसे लंदन और दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के लिए बनाया गया है। 1974 से बन रही यह रेल लाइन यूरोप की सबसे बड़ी परिवहन परियोजनाओं में से एक है। इसे लंदन की मेट्रो क्षमता को 10 फीसदी से अधिक बढ़ाने और यातयात लाभ के लिए डिजाइन किया गया है। इसे आधिकारिक तौर पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एलिजाबेथ लाइन के रूप में नामित किया गया है। लाइन की कुल लंबाई, 118 किमी है। इसमें 42 किमी सुरंगें शामिल हैं।

2022 : स्पेस स्टेशन बना लेगा चीन
पड़ोसी देश चीन अंतरिक्ष में अपना पहला पृथ्वी की निचली कक्षा(लो अर्थ ऑर्बिट) में अंतरिक्ष स्टेशन बनाने का काम 2022 तक पूरा कर लेगा। तीन यात्रियों के लिए डिजाइन किए गए इस मॉड्यूलर स्पेस स्टेशन का वजऩ लगभग 60 हजार किलोग्राम है। लेकिन इस चीनी स्पेस स्टेशन की उम्र केवल 10 साल की ही होगी।

एक्स59 क्वाइट सुपरसोनिक ट्रांसपोर्ट का परीक्षण
अमरीका के कुछ शहरों में एक्स59 क्वाइट सुपर सोनिक ट्रांसपोर्ट जेट्स 'एक्स५९ क्यू एसएसटी' का परीक्षण किया जा रहा है। यह एक प्रयोगात्मक सुपरसोनिक विमान है जिसे नासा के लो-बूम फ्लाइट डिमॉन्स्ट्रेटर प्रोग्राम के लिए लॉकहीड मार्टिन के एडवांस्ड डवलपमेंट प्रोग्राम्स द्वारा विकसित किया गया है। 250 मिलियन डॉलर की इस परियोजना का लक्ष्य बिना शोर के सुगम यात्रा करवाना है। जब भी कोई वस्तु ध्वनि की गति (1235 किमी प्रतिघंटा) की गति से हवा में तेजी से चलती है तो निर्मित ध्वनि तरंगें अत्यधिक शोर करती हैं। 24 फीट ऊंचे इस सुपर जेट को 2016 में बनाना शुरू किया गया था। 3 दशकों में यह नासा का पहला बड़ा परीक्षण वायु यान होगा। इसका फाइनल डिजाइन 94फीट लंबा, करीब 30 फीट ऊंचा होगा। इसकी टॉप स्पीड 1590 किमी प्रतिघंटा होगी जो 16,800० मीटर की ऊंचाई छू सकेगा।

दुबई में ड्राइवरलैस होवर टैक्सी की शुरुआत
2022 में ड्राइवरलैस फ्लाइंग टैक्सी की दुबई में पूरी तरह से शुरूआत हो जाएगी। 2017 से इस पर परीक्षण कर रही यूएई सरकार 2022 में होवर टैक्सी को ऑफिशियली लॉन्च कर देगी। ऑटोनोमस एयसर टैक्सी या एएटी जर्मनी की एक कंपनी इके वोलोकॉप्टर का अपग्रेड वर्जन होगा। यह कंपनी दुबई के रोड एंड ट्रांसपोर्ट अथॅरिटी के साथ काम कर रही हैं। यह दुनिया में अपनी तरह की पहली टैक्सी सेवा होगी। एएटी एक दो सीटों वाली एरियल टैक्सी होगी जो बड़े ड्रोन और हेलीकॉप्टर का हाइब्रिड वर्जन होगी। इसमें 18 रोटर्स होंगे अैर एक स्मार्ट ऑटोनोमस कंट्रोल सिस्टम होगा जो बिना मानव दखल या पायलट के लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेगा। यह 100 किमी प्रतिघंटा की टॉप स्पीड से उड़ सकता है। इसमें लगी बैट्री क्विक चार्ज और उपयोग के लिए बनी है। इसमें शोर भी बहुत कम होगा। इसे बुक करने के लिए एक स्मार्ट मोबिलिटी ऐप का उपयेाग करना होगा। इस ऐप से एएटी के रूट और शिड्यूल को भी ट्रैक कर सकेंगे। 2030 तक दुबई के सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट का एक चौथाई हिस्सा सेल्फ ड्राइविंग वाहनों पर निर्भर होगा।

Published on:
01 Jan 2021 04:50 pm