लाइफस्टाइल

1 Lakh Rupees Condom News : 1 लाख कंडोम पर खर्च, चेन्नई के आदमी की देशभर में चर्चा, समझिए माजरा क्या है

1 Lakh Rupees Condom News Viral : साल 2025 में एक आदमी ने 1 लाख रुपए का कंडोम खरीदा है। स्विगी इंस्टामार्ट ऑर्डर रिपोर्ट 2025 (Swiggy Instamart 2025 order report) में इसे हाइलाइट किया गया है।

2 min read
Dec 23, 2025
प्रतीकात्मक फोटो | Photo - Gemini AI

1 Lakh Rupees Condom News Viral : साल 2025 खत्म होने जा रहा है। ऐसे में साल की यादें समेटे जा रहे हैं। इसी बीच एक शख्स की खबर वायरल हो रही है जो इस साल 1 लाख रुपए कंडोम खरीदने पर खर्च किया है। स्विगी इंस्टामार्ट ऑर्डर रिपोर्ट 2025 (Swiggy Instamart 2025 order report) में इसका जिक्र किया गया है। आइए, इस खबर को थोड़ा विस्तार से पढ़ते हैं-

ये भी पढ़ें

Year Ender 2025: राजस्थान की कुल आबादी के बराबर इस अकेले यूट्यूबर का ‘परिवार’, बॉलीवुड के दिग्गज भी रेस में पीछे

साल 2025 में 1 लाख रुपए के खरीदे कंडोम

स्विगी इंस्टामार्ट ऑर्डर रिपोर्ट 2025 के मुताबिक, चेन्नई के एक आदमी ने इस साल 1 लाख रुपए कंडोम खरीदने पर किए हैं। इस शख्स ने 228 ऑर्डर कंडोम के किए थे। स्विगी की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है। एक साल में कंडोम पर लाखों रुपए खर्च करने पर लोग सोशल मीडिया पर इस शख्स के बारे में बात कर रहे हैं। वहीं, पिछले साल बेंगलुरु के एक शख्स ने सबसे अधिक कंडोम खरीदे थे।

1.5 दिन पर एक कंडोम का ऑर्डर

रिपोर्ट में बताया गया है कि हर 1.5 दिन पर एक कंडोम का ऑर्डर शख्स ने किया। हर 127 ऑर्डर में से एक ऑर्डर कंडोम का यूजर्स ने किया है। सितंबर में 24 प्रतिशत कंडोम की खरीद में वृद्धि दर्ज की गई है।

इंस्टामार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर खूब हुए ऑर्डर

भारत के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कंडोम की खूब बिक्री हो रही है। साल 2025 में भी जमकर लोगों ने कंडोम खरीदे हैं। भारत में कंडोम का बाजार अब लगभग ₹2,400 करोड़ से ₹2,700 करोड़ (USD 293-322 Million) का हो चुका है। इसकी सालाना विकास दर (CAGR) करीब 8% से 11% है। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि क्विक-कॉमर्स (Blinkit, Swiggy Instamart) ने शहरी क्षेत्रों में बिक्री को 30% तक बढ़ा दिया है।

केरल में सबसे अधिक कंडोम की बिक्री

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के केरल राज्य में सबसे अधिक कंडोम की बिक्री होती है। बताया जाता है कि वहां पर साक्षरता दर अधिक होने के कारण लोग कंडोम को लेकर जागरूक हैं और इसके इस्तेमाल पर जोर देते हैं।

ये भी पढ़ें

Year Ender Relationship Tips: 2025 के Top Love Tips, पार्टनर के साथ बॉन्ड मजबूत करें इन 8 तरीकों से

Also Read
View All

अगली खबर