लाइफस्टाइल

Raw Mango Recipes: कच्ची कैरी से बनी इन 9 राज्यों की मशहूर रेसिपीज, जो बढ़ा देंगी खाने की शान

Raw Mango Recipes: आज के स्टोरी में हम कच्चे आम से बनने वाली देश के अलग-अलग हिस्सों की 9 मशहूर डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आइडिया लेकर आप इन्हें घर पर ट्राई कर सकती हैं।

3 min read
Mar 23, 2026
Raw Mango Recipes| image credit gemini

Raw Mango Recipes: गर्मियों के आते ही बाजार में फलों के राजा आम की एंट्री हो चुकी है। इस समय लगभग सभी फल और सब्जी की दुकानों पर छोटी-छोटी कैरी मिल रही है। ये खाने में स्वादिष्ट तो होती ही हैं, साथ ही इनसे बनने वाली डिशेज भी काफी लाजवाब होती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मैंगो सीजन कच्चे आम से कुछ टेस्टी बनाने का सोच रही हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज हम आपको कच्चे आम से बनने वाली देश के अलग-अलग हिस्सों की 9 मशहूर डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आइडिया लेकर आप इन्हें घर पर ट्राई कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Raw Mango Techa Recipe : कच्चे आम का ठेचा देखते ही आ जाता है मुहं में पानी, जानिए घर पर बनाने का देसी तरीका

आम की लौंजी (Aam Ki Launji)

उत्तर भारत, खासकर राजस्थान के घरों में आम की लौंजी के बिना गर्मियों का खाना अधूरा माना जाता है। यह कच्चे आम के टुकड़ों, गुड़, सौंफ और कलौंजी के साथ बनाई जाने वाली एक खट्टी-मीठी चटनी है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि आपको लू से बचाने में भी मदद करती है। इसे गरमा-गरम परांठे या पूरी के साथ खाने में काफी अच्छा लगता है।

आंबे दाल (Ambe Dal)

महाराष्ट्र की यह एक बहुत ही रिफ्रेशिंग डिश है। इसमें भीगी हुई चना दाल को दरदरा पीसकर उसमें कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम, ताजा नारियल और हरी मिर्च मिलाई जाती है। ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का इसे एक जबरदस्त खुशबू देता है। गर्मियों की दोपहर में यह एक हल्का और हेल्दी ऑप्शन है।

मैंगो श्रीखंड (Mango Shrikhand / Amrakhand)

गुजरात और महाराष्ट्र में इसे आम्रखंड भी कहते हैं। यह गाढ़े दही (हंग कर्ड) और पके हुए मीठे आम के पल्प का एक मखमली मिक्सचर है। इसमें इलायची और केसर का जो फ्लेवर आता है, वो इसे किसी शाही मिठाई से कम नहीं बनाता। यह पूरी के साथ खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।

माविनाकयी चित्रन्ना (Mavinakayi Chitranna)

कर्नाटक का यह मैंगो राइस अपनी सादगी के लिए मशहूर है। पके हुए चावलों में कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम, हल्दी और क्रंची मूंगफली मिलाई जाती है। करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च का तड़का इसे एक चटपटा स्वाद देता है। अगर आप लंच में कुछ हल्का और टेस्टी खाने का सोच रहे हैं, तो इसे बना सकते हैं।

मांगा रसम (Manga Rasam)

तमिलनाडु और केरल में गर्मियों के दिनों में इमली की जगह कच्चे आम का इस्तेमाल करके मांगा रसम बनाया जाता है। यह एक पतला और चटपटा सूप जैसा होता है, जिसे दाल के पानी और मसालों के साथ उबाला जाता है। चावल के साथ गरमा-गरम रसम न सिर्फ पेट को सुकून देता है, बल्कि डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छा है।

आम दाल या टोक दाल (Aam Dal / Tok Dal)

पश्चिम बंगाल में गर्मियों की उमस भरी गर्मी से बचने के लिए टोक दाल यानी खट्टी दाल बनाई जाती है। पीली मूंग या मसूर की दाल में कच्चे आम के स्लाइस डालकर इसे तैयार किया जाता है।

आवाकाया (Avakaya)

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का यह मशहूर आम का अचार अपने तीखे और चटखारेदार स्वाद के लिए जाना जाता है। इसे सरसों के पाउडर, ढेर सारी लाल मिर्च और तिल के तेल के साथ बनाया जाता है। इसे एक बार बनाकर साल भर के लिए स्टोर कर लिया जाता है, जो सिंपल से सिंपल खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है।

मैंगो पचड़ी (Mango Pachadi)

तमिल न्यू ईयर के मौके पर खास तौर पर बनने वाली मैंगो पचड़ी कच्चे आम की खटास, गुड़ की मिठास और नीम के फूलों की हल्की कड़वाहट का एक अनोखा मेल होता है।

आम पन्ना (Aam Panna)

चिलचिलाती और शरीर जला देने वाली गर्मी में उत्तर भारत में लोग आम पन्ना पीना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। कच्चे आम को उबालकर उसके पल्प में चीनी, काला नमक, पुदीना और भुना हुआ जीरा मिलाकर यह ड्रिंक तैयार होता है। यह बॉडी को तुरंत हाइड्रेट करता है और लू लगने से बचाता है।

Updated on:
23 Mar 2026 11:12 am
Published on:
23 Mar 2026 11:08 am
Also Read
View All

अगली खबर