लाइफस्टाइल

कुंभ: परिस्थितियों को अनुकूल करने वाला साल होगा 2020

जनवरी में मानसिकता बदलनी होगी। नए अंदाज में आने के लिए पुराने स्वभाव के अनुरूप ढालना होगा। स्वतंत्र व्यवहार शैली पर ध्यान दें।

less than 1 minute read
Jan 08, 2020
कुंभ: परिस्थितियों को अनुकूल करने वाला साल होगा 2020

जनवरी में मानसिकता बदलनी होगी। नए अंदाज में आने के लिए पुराने स्वभाव के अनुरूप ढालना होगा। स्वतंत्र व्यवहार शैली पर ध्यान दें। फरवरी में पारिवारिकता पर ध्यान देंगे। जितना संभव परिवार को समय दें। रूठे हुओं को मनाने का दौर शुरू होगा। कमियों को दूर करते हुए सम्बन्धों पर ध्यान देंगे। मार्च में प्रसन्नता का एक भाग परिवार से मिलेगा। सामाजिक तथा आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय अनुकूल है। इसका आगे चलकर लाभ मिलेगा।
अप्रेल में भाई बहनों के माध्यम से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कान के रोगों में भी आराम रहेगा। स्वयं के प्रति जागरूक बनें। मई में प्रशासकीय लोगों को पद वृद्धि के संकेत हैं। पिछले दो वर्षों का संघर्ष इस दौरान सफलता देने वाला रहेगा। जून में बदली हुई परिस्थितियां स्वयं पर केन्द्रित करेंगी। किसी व्यक्ति के माध्यम से आत्मबोध की शुरुआत होगी।
जुलाई में वातावरण से जुड़े घटनाक्रमों का प्रभाव मन पर पड़ेगा। बहुत से मामलों में स्वयं को बदलते हुए अनुभव करेंगे। अगस्त में प्राकृतिक सौन्दर्य की ओर आकर्षित होंगे। पर्वतारोहण का मन बनेगा। परिवार तथा मित्रों के मध्य समय बीतेगा। सितम्बर में संशोधित अनुसूचियों का समयानुसार गठन करेंगे। समय को सदुपयोग में लाते हुए निवेश का प्रोजेक्ट तैयार होगा।
अक्टूबर में भौगोलिक परिभ्रमण का व्यावसायिक मिलन होगा। किसी निवेशकर्ता का सहयोग व्यवसाय को आगे बढ़ाएगा। नवम्बर में कार्य संरचना का खाका तय करने से पहले अनुबन्धों की शर्तों पर ध्यान देना आवश्यक है। निवेश के लिए आगे बढ़ें। दिसम्बर में सक्रियता आवश्यक है। आत्मबोध गलती से रोक सकता है। हड़बड़ाहट में गलत निर्णय न हो इस पर ध्यान दें।

Published on:
08 Jan 2020 03:19 pm
Also Read
View All